नाली विवाद को लेकर पति-पत्नी बेटों और पुत्री ने महिला पर किया जानलेवा हमला

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र में नाली विवाद को लेकर एक पक्ष के पांच लोगों ने दूसरे पक्ष की एक महिला को घर में घुसकर गाली गलौज करते हुए लाठी डंडों से जमकर मारा पीटा जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गई। महिला के सिर तथा पैर में गंभीर चोटें आई हैं। मामले में तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

     आपको बता दें कि, कोतवाली क्षेत्र के गांव पूरे स्वयंवर सिंह मजरे ज्योना गांव की रहने वाली आभा श्रीवास्तव पत्नी श्रवण श्रीवास्तव ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि, उनका और उनके पड़ोसी अरुण कुमार से एक नाली को लेकर विवाद चल रहा है, उसी को लेकर विपक्षी अरुण कुमार द्वारा अपनी पत्नी मिथिलेश, बेटे सचिन, शौरभ तथा बेटी अराधना के साथ मिलकर उसके घर में घुस आए और उसे गालियां देना शुरू कर दिया, जब उसने विरोध जताया तो लाठी डंडों से लैस सभी हमलावर उसे पर टूट पड़े और जमकर मारा पीटा, जिससे उसके सिर तथा पैरों में गंभीर चोटे आई हैं।

       मामले में कोतवाल बालेंदु गौतम ने बताया कि, तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। घायल महिला को इलाज के लिए सीएचसी भेजा गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ