नीट परीक्षा 2024: लक्ष्य का निर्धारण सफलता की पहली सीढ़ी–राजीव सिंह

सार........

⭕ न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल सलेथू में मेडिकल प्रवेश परीक्षा में चयनित छात्रों का सम्मान समारोह।

⭕ अमित कुमार और साधना पटेल नीट परीक्षा 2024 में चयनित।

विस्तार........

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-2024 में न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल सलेथू के दो छात्रों के चयनित होने पर विद्यालय द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

     आपको बता दें कि, प्रधानाचार्य राजीव सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि, विद्यालय के छात्र अमित कुमार पुत्र सुरेश कुमार व साधना पटेल पुत्री कौशल किशोर ने नीट-2024 की परीक्षा उत्तीर्ण की है। दोनो छात्रो ने अपनी स्कूली शिक्षा यही से ग्रहण की है। उनके लगातार प्रयास व मेहनत से उन्हें यह सफलता मिली है।

      प्रधानाचार्य राजीव सिंह ने इन मेधावी छात्रों के साथ उनके अभिभावकों को भी सम्मानित किया। विगत कई वर्षों से विद्यालय के छात्र विभिन्न क्षेत्रों में अपना उत्कृष्ट योगदान दे रहे हैं।

     चयनित छात्रों ने सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुओं को दिया और उनका आभार व्यक्त किया। साथ ही उपस्थित छात्रों से अपने अनुभवों को साझा किया तथा उनके संदेह को दूर किया। 

     प्रधानाचार्य राजीव सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि, इन बच्चो ने अपने परिवार के साथ-साथ स्कूल का भी नाम रोशन किया है, तथा आप अपने जीवन में एक कामयाब डॉक्टर तो बनेंगे ही, लेकिन असल कामयाबी तब होगी जब आप भावी पीढ़ी को भी आगे पढ़ने में मदद करेंगे। आप अपना लक्ष्य निर्धारित करे क्यूंकि लक्ष्य निर्धारण ही सफलता की पहली सीढ़ी है। उसके बाद आप अपनी मेहनत से मन चाही सफलता हासिल कर सकते है। राजीव सिंह ने चयनित छात्रों की कड़ी मेहनत की सराहना करते हुए भविष्य में एक सफल चिकित्सक बनने की शुभकामनाएं दी।

        इस अवसर पर विद्यालय की उप प्रधानाचार्या रजनी श्रीवास्तव, शिक्षक-शिक्षिकाएं व छात्र-छात्राऐं उपस्थित रहें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ