अमावा में राजीव गांधी युवा किसान पंचायत समारोह कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि अमेठी सांसद ने की शिरकत

रजनीकांत अवस्थी

अमावां/रायबरेली: सदर विधानसभा क्षेत्र के अमावां ब्लाक में उत्तर प्रदेश कांग्रेस किसान पंचायत के महासचिव रामकुमार सिंह के संयोजकत्व में ‘‘राजीव गांधी युवा किसान पंचायत’’ समारोह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के0एल0 शर्मा सांसद-अमेठी ने किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि, कांग्रेस पार्टी ने देश के किसानों का सबसे अधिक ध्यान रखा, कांग्रेस सरकार में चलाई गयी कल्याणकारी योजनाओं को भाजपा ने बंद कर दिया या उसमें बड़ी कटौती कर दी। भाजपा सरकार की गलत और किसान विरोधी नीतियों की वजह से देश के अन्नदाताओं को सड़को पर उतरकर एक वर्ष से अधिक समय तक आन्दोलन कर मोदी सरकार के खिलाफ संर्घष करना पड़ा, जिसमें सात सौ से ज्यादा किसानों ने अपनी जान की आहूति दे दी।

     आपको बता दें कि, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा ने कहा कि, क्षेत्र का किसान प्राकृतिक समस्याओं के साथ-साथ छुट्टा जानवरों की समस्याओं से भी जूझ रहा है, खाद्य की कमी, फसल का उचित मूल्य न मिलना, किसानों का जीवन दूभर कर रहा है। कांग्रेस पार्टी किसानों की आवाज बनकर उनकी समस्याओं को दूर करने के लिए बचनबद्ध है।

    इसी कड़ी में कांग्रेस प्रवक्ता महताब आलम ने जानकारी देते हुए बताया कि, अमेठी सांसद ने उपस्थित किसानों की समस्याओं का सुना और जल्द उसके निपटारे का भरोसा दिलाया।

    कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने राजीव गांधी युवा किसान पंचायत कार्यक्रम में उपस्थित सभी किसानों का आभार जताते हुए कहा कि, किसान आन्दोलन कांग्रेस की सरकार में भी हुए है, लेकिन उस समय के प्रधानमंत्री स्व0 राजीव गांधी ने किसानों से मिलकर उनकी समस्याओं का समाधान निकाला था, किसान देश की रीढ़ है, हमारा देश कृषि प्रधान देश है, किसान कर्ज के बोझ से आत्महत्या कर रहा है। यह देश का दुर्भाग्य है। किसान हितों के लिए कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ खड़ी है।

     राजीव गांधी युवा किसान पंचायत कार्यक्रम में मुख्यरुप से किसान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जगदीश सिंह, प्रदेश महासचिव आर0के0 सिंह, किसान जिलाध्यक्ष रमाकांत सिंह, अतुल सिंह, सदर समन्वयक रोहित सिंह, ब्लाक अध्यक्ष मो0 अषरफ, सदर कोऑर्डिनेटर रोहित सिंह, विजय शंकर अग्निहोत्री, उपाध्यक्ष अजीत सिंह, रमाकांत सिंह सहित बड़ी संख्या में किसानों एवं कांग्रेसजनों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ