राज्यमंत्री ने सरेनी व खीरों ब्लाक क्षेत्र में कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कर सुनी समस्याएं

सार......

⭕ ग्रामीणों की मांग पर सरेनी के मथुरपुर रोड से गोड़ा गांव तक 1300मी. रोड के निर्माण की दी स्वीकृति।

⭕ लालगंज के मध्य बेहटा कलां गांव में स्टेडियम बनाने की स्वीकृति भी मंत्री द्वारा दी गयी।

⭕ ग्राम सभा भोजपुर में मंडी का निर्माण तथा कोल्ड स्टोर के निर्माण की अनुमति प्रदान की।

⭕ ग्राम सलैपुर स्थित शंकर मंदिर में विधायक निधि से लाइट की व्यवस्था कराये जाने की भी स्वीकृति दी।

⭕ ग्राम सभा पहुरी निवासी विजय प्रताप सिंह के निधन की सूचना पर उनके आवास पर पहुंचकर राज्यमंत्री ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

विस्तार.......

रजनीकांत अवस्थी

रायबरेली: राज्यमंत्री स्वतन्त्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह ने रविवार को विकास खंड सरेनी व खीरों का भ्रमण कर लोगो की समस्याएं सुनी एवं उनके निराकरण का आष्वासन देते हुए निस्तारण कराया। सरेनी की ग्राम पंचायत नींबी में मंडल अध्यक्ष भाजपा गोविंद सविता के आवास पर कार्यकर्ताओ के साथ संवाद किया। इस दौरान सर्वसम्मत से मथुरपुर रोड से गोड़ा गांव तक लगभग 1300मी. रोड का निर्माण कराये जाने की अनुमति दी। वहीं सरेनी तथा लालगंज के मध्य बेहटा कलां गांव में स्टेडियम बनाने की स्वीकृति मंत्री द्वारा दी गयी। इसी प्रकार सरेनी की ग्राम सभा भोजपुर में मंडी का निर्माण तथा कोल्ड स्टोर के निर्माण की अनुमति प्रदान की।

     आपको बता दें कि, राज्य मंत्री ने ग्राम सलैपुर स्थित शंकर जी के मंदिर में विधायक निधि से लाइट की व्यवस्था कराये जाने की स्वीकृति दी। मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने सरेनी की ग्राम सभा पहुरी निवासी विजय प्रताप सिंह के निधन की सूचना पर उनके आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की व परिवार जनों के प्रति शोक संवेदना भी प्रकट की।

      इसके पश्चात् सरेनी की ग्राम सभा गहरौली में कल्लू सिंह के यहां कार्यकर्ताओ के साथ संवाद किया एवं सभी के साथ भोजन ग्रहण किया। इसी कड़ी में विकास खंड खीरों के पूर्व मंडल अध्यक्ष मुकेश तिवारी के यहां रमुआपुर दुबई में कार्यकर्ताओ के साथ संवाद कर उनकी समस्याओं का निराकरण कराया। वहीं ग्राम पंचायत दुकनहा में शिवराज पासवान मंडल अध्यक्ष भाजपा दुकनहा में कार्यकर्ताओ से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना। 

      भ्रमण के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्वीलाल पासी, पूर्व अध्यक्ष अजय त्रिपाठी, उपाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह, जन्मेजय सिंह, सुरेन्द्र सिंह दाढ़ी, रवीन्द्र बहादुर सिंह, नागेन्द्र सिंह, राजकुमार सिंह, खिन्नी सिंह, क्षेत्रीय प्रधान, बीडीसी समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ