ससुराल में दहेज के लिए प्रताड़ित करने पर मायके गई महिला, पिता ने थाने में तहरीर देकर दर्ज कराया मुकदमा

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के सलेथू गांव में दहेज उत्पीड़न का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता के पिता ने थाने में तहरीर देकर ससुराली जनों पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मिली तारीफ के आधार पर पति, सास, ननद और देवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की छान बीन शुरू कर दी है।

      आपको बता दें कि, गांव निवासी पीड़िता के पिता रामप्रकाश पुत्र दुखी दास ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि, उनकी बेटी सविता का विवाह मई 2023 में थाना ऊंचाहार के ग्राम जवारीपुर के रहने वाले बुधराम के बेटे आकाश से हुआ था। शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग को लेकर उनकी बेटी के साथ मारपीट, प्रताड़ना व जान से मारने की धमकी देने लगे। मजबूर होकर उनकी पुत्री अपने मायके सलेथू चली गई। 

      पीड़िता के पिता का आरोप है कि, ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा उसकी बेटी के साथ अक्सर दहेज की मांग पूरा न होने पर मारपीट करते हुए गाली गलौज देते रहे, उसकी पुत्री के विरोध करने पर ससुराल पक्ष द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई है। इससे आहत होकर पीड़िता के पिता ने अपनी बेटी के पति आकाश पुत्र बुधराम, ननद कंचन, अचन, काजल पुत्रीगण बुधराम, सास अनीता पत्नी बुधराम, देवरा कमल चंद्र पुत्र बुधराम के खिलाफ दहेज उत्पीड़न के मामले में मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर दी है। महराजगंज पुलिस ने तहरीर के आधार पर 6 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

    मामले में कोतवाल बालेंदु गौतम का कहना है कि, पीड़िता के पिता द्वारा मिली तहरीर के आधार पर पति सास, ननंद और देवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ