माता मेंढ़ुरिन देवी धाम परशदेपुर का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

रजनीकांत अवस्थी

रायबरेली: जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने वंदन योजना के दृष्टिगत धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों के हो रहे सुन्दरीकरण के अंतर्गत परशदेपुर स्थित माता मेंढ़ुरिन देवी मंदिर का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित ईओ निमिषा भारद्वाज को निर्देश दिया कि, मंदिर की बाउंड्री वाल के साथ अन्य निर्माण कार्य शीघ्र कराया जाए।

     आपको बता दें कि, जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने कहा कि, निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। इसके साथ ही मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के बैठने और पीने की पानी की व्यवस्था दुरुस्त रहे। मंदिर की साफ सफाई का पूरा ध्यान रखा जाए।  श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की और सुविधा न हो इसके लिए सुरक्षा बल भी तैनात किया जाए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक अग्रवाल भी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ