राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय मोहम्मदाबाद का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

रजनीकांत अवस्थी

रायबरेली: जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने पुलिस अधीक्षक अभिषेक अग्रवाल के साथ राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय मोहम्दाबाद, सलोन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की साफ सफाई और मिल रही सुविधाओं को देखा। 

      आपको बता दें कि, जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने समाज कल्याण अधिकारी सृष्टि अवस्थी को निर्देश दिए कि, विद्यालय में पठन-पाठन नियमित रूप से चलता रहे। विद्यार्थियों को पुस्तके नि:शुल्क और समय से उपलब्ध कराई जाए। उन्हें निर्धारित मेनू के अनुसार ही गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जाए। मेस की साफ सफाई का ध्यान रखा जाए। साथ ही छात्रों की मेडिकल सुविधाओं का भी ख्याल रखा जाए।  

     जिलाधिकारी ने कहा कि, मेडिकल सुविधाएं हर समय उपलब्ध रहे यह सुनिश्चित कराया जाए। कक्षाओं के निरीक्षण के दौरान उन्होंने उनकी साफ सफाई पर ध्यान रखने के निर्देश दिए और कहा कि फर्नीचर और कुर्सियों की संख्या पर्याप्त रखी जाए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ