महराजगंज: आनंद नगर में रविवार को रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। क्षेत्र की बहनो ने पूजा अर्चना कर अपने भाई पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह कें सुपुत्र रवींद्र बहादुर सिंह की कलाई पर रक्षा सूत्र बांध दीर्घायु की कामना की। इसके साथ ही भाइयों ने बहनों को रक्षा का वचन देकर उपहार भेंट किया।
आपको बता दें कि, फरेन्दा थाना परिसर में रविवार को एकल विद्यालय के सच इकाई के दर्जनों आचार्या बहनों ने थाना प्रभारी अभिषेक सिंह व अन्य पुलिसकर्मियों को तिलक लगाकर मिठाई खिलाते हुए राखी बांधकर रक्षा का वचन लिया। इस दौरान थाना प्रभारी ने कहा कि, हम हमेशा क्षेत्र की सभी बहनों की रक्षा के लिए तत्पर रहेंगे।
अंचल प्रशिक्षण प्रमुख राधेश्याम, संच खेल प्रशिक्षण प्रमुख शिवम जायसवाल आदि ने कहा कि, बेटियां व बहने देश में सुरक्षित महसूस नहीं कर रही है। हाल ही में हुई बंगाल की घटना लोगों को चिंतित कर रही है। ऐसे में पुलिस की जिम्मेदारी बढ़ जाती है।
कार्यक्रम के बाद थाना प्रभारी ने सभी बहनों के मोबाइल में अपना मोबाइल नंबर सेव कराया और समस्या पर फोन करने की अपील की।
मौके पर सोनू कन्नौजिया, दिनेश समेत बांधना, पुष्पा, रीना, बिंदेश्वरी, सीमा
आदि मौजूद रहे।




0 टिप्पणियाँ