Raksha Bandhan 2024: अमेठी सांसद के0एल0 शर्मा की कलाई पर सैकड़ो बहनों ने बांधी राखी

रजनीकांत अवस्थी

रायबरेली: भाई बहन के प्यार के अटूट रिश्ते की डोर के ऐतिहासिक पर्व पर कांग्रेस प्रदेश सचिव व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अतुल सिंह द्वारा आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अमेठी के सांसद किशोरी लाल शर्मा ने रायबरेली के ऊंचाहार विधानसभा के बाबूगंज में सैकड़ो महिलाओं से राखी बंधवाकर उपहार भेंट किया और आशीर्वाद प्राप्त किया। अपने वक्तव्य में बोलते हुए श्री शर्मा ने भावुक होकर कहा कि, वह कितना भाग्यवान हैं कि, अपनी बहनों के बीच में तो नहीं पहुंच सके, लेकिन आज सैकड़ो बहनों ने उनकी कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर भर दिया है, और यह कहकर वह भावुक हो गए, उनकी आंखों में खुशी के आंसू छलक आए जो साफ देखे गए।

     आपको बता दे कि, रक्षाबंधन कार्यक्रम में उपस्थित बहनों ने बड़े उत्साह, स्नेह से श्री शर्मा की कलाई पर स्नेह की सैकड़ो डोर बांधकर भर दिया। महिलाओं के साथ श्री शर्मा भी गदगद नजर आ रहे थे। उन्होंने कहा, अतुल सिंह प्रतिवर्ष यह कार्यक्रम आयोजित करते हैं, वह बधाई के पात्र हैं, ऐसे कार्यों से सामाजिक समरसता बढ़ती है। 

     कार्यक्रम के आयोजक अतुल सिंह ने कहा कि, सभी जाति धर्म मजहब के लोगों को एक साथ जोड़कर चलना ही कांग्रेस पार्टी का उद्देश्य रहा है। इसी के तहत उन्होंने भाई बहन के अटूट रिश्ते का प्रतीक रक्षाबंधन के पर्व पर प्रतिवर्ष यह कार्यक्रम करते हैं। श्री सिंह ने बीजेपी पर निशाना साधा और कहा कि, बीजेपी दिखावे की राजनीति करती है। बहनों का आशीर्वाद प्राप्त करना मेरे लिए गौरव की बात है। कार्यक्रम में सभी जाति, धर्म, वर्ग की महिलाएं पहुंची और अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा तथा कांग्रेस नेता अतुल सिंह की कलाइयों पर रक्षा सूत्र बांधकर सुरक्षा का वचन लिया।

     इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पंकज तिवारी, उपाध्यक्ष निर्मल शुक्ला, विधानसभा प्रभारी महेश प्रसाद शर्मा, कोऑर्डिनेटर क्षत्रेश टांड़, रोहित सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष शंभू शरण पाल, दल बहादुर सिंह, ओमप्रकाश त्रिपाठी, ज्योति प्रसाद पासी, जिला सचिव अनिरुद्ध दीक्षित, शैलेंद्र सिंह, मेराजउल हक फारूखी, किसान कांग्रेस के महासचिव रामकुमार सिंह, वरिष्ठ नेता शिवकुमार पांडेय, मोहम्मद अकबर सहन, रामजियावन यादव, मो इदरीश, युवा नेता गोलू अग्रहरी, शाजु नकवी, डॉ राकेश यादव, मोहम्मद अनवर, कप्तान सिंह, वीरेन्द्र साहू, अजय गुप्ता, नरेंद्र गुप्ता, गिरधारी यादव, आनंद तिवारी, सुमित अग्रहरि, रवि सिंह, पप्पू मिश्रा, पप्पू मंसूरी, सुरेश मौर्या, राम मिलन पटेल, मोहम्मद मोबीन, महिला कांग्रेस की नेता तारा गुप्ता, नूरून निशा, गुड़िया देवी, रेखा विश्वकर्मा सहित सैकड़ों महिलाएं, नेतागण, प्रधानगण आदि उपस्थित रहे।

      श्री शर्मा ने भागीपुर निवासी रामबली सिंह के पुत्र प्रशान्त सिंह(22) की करेंट लगने से दु:खद मृत्यु एवं ऊंचाहार नगर निवासी स्वर्गीय नजमुल हसन के 40 वर्षीय दामाद की विगत दिनों हुई दुःखद मृत्यु की जानकारी पर पीड़ितों के घऱ पहुंचकर परिजनों से शोक संवेदना व्यक्त कर हर सम्भव मदद का भरोसा दिलाया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ