रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। थाना दिवस की अध्यक्षता नवागंतुक उप जिलाधिकारी रश्मि लता ने की। कार्यक्रम का संचालन कोतवाली प्रभारी बालेंदु गौतम और नायब तहसीलदार नगर ने किया। कुल सात मामले आए। जिसमें 6 मामले राजस्व विभाग से संबंधित और एक मामला पुलिस से संबंधित रहा। किसी भी मामले का मौके पर निस्तारण नहीं किया जा सका।
आपको बता दें कि, नवागंतुक उप जिलाधिकारी रश्मि लता ने थाना समाधान दिवस में आई शिकायतों का समय सीमा के भीतर निस्तारण कराने के लिए राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीमें बनाकर मौके पर रवाना की। नवागंतुक उप जिलाधिकारी ने कहा कि, थाना समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों को समय सीमा के भीतर निस्तारित करें। संबंधित विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचकर भौतिक सत्यापन करें। मात्र 7 फरियादियों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराई हैं। मौके पर किसी भी शिकायत का हल नही हो सका।
उन्होंने कहा कि, आमजन को न्याय दिलाने के लिए सरकार लगातार थाना समाधान दिवस का आयोजन करा रही है। आमजन को तुरंत न्याय दिए जाने के लिए थाना समाधान दिवस का आयोजन हो रहा है।
इस मौके पर लेखपालों विपिन कुमार मौर्य, आद्या प्रसाद, विवेक प्रताप सिंह, दर्शित श्रीवास्तव समेत अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।


0 टिप्पणियाँ