रिश्ते तार-तार: रात में बेटी को सोते देख बाप ने की मर्यादा पार, करने लगा गंदा काम, फिर…..

बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से रिश्ते तार-तार कर देने वाला एक मामला सामने आया है। एक बाप की नीयत अपनी ही बेटी को देख बिगड़ गई। जब उसकी नाबालिग बेटी सो रही थी तो वह गंदा काम करने लगा। जब नींद खुली तो लड़की अपने बाप को बिस्तर पर देख हैरान हो गई।

    आपको बता दें कि, बरेली के थाना कैंट क्षेत्र में एक सातवीं कक्षा की छात्रा ने अपने सौतेले पिता के खिलाफ दुष्कर्म की कोशिश का गंभीर आरोप लगाया है। छात्रा की रिपोर्ट के अनुसार, उसके सौतेले पिता अक्सर उसके साथ अश्लील हरकतें करते हैं और बुधवार रात शराब पीकर आने के बाद उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की।

      छात्रा ने बताया कि, उसकी मां ने सौतेले पिता को तलाक नहीं दिया है, लेकिन वह अन्य व्यक्ति के साथ लिव-इन-रिलेशनशिप में रहती है। छात्रा का आरोप है कि, उसकी मां के अन्य लोगों के साथ भी अवैध संबंध हैं। बुधवार रात को आरोपी ने शराब के नशे में छात्रा के साथ दुष्कर्म की कोशिश की और विरोध करने पर उसे पीटा, जिससे वह घायल हो गई।

    घटना के बाद छात्रा ने अपने मौसेरे भाई को फोन करके बुलाया और मौसी के घर चली गई। वहां से उसने थाने जाकर तहरीर दी।

      इंस्पेक्टर कैंट जेएन पांडेय ने बताया कि, छात्रा की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस मामले की जांच और आरोपी को पकड़ने की कोशिश कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ