दहेज के लिए सोशल मीडिया पर दिया तलाक, मुकदमा दर्ज

लखनऊ: राजधानी लखनऊ के कैसरबाग कोतवाली परिक्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने अपने पति पर प्रताड़ित करने और व्हाट्सप्प मैसेज भेज तीन तलाक देने के एवज में मुकदमा दर्ज करवाया है। महिला के मुताबिक ससुराल वालों ने मायके वालों पर 10 लाख रुपए और एक बाइक देने के लिए दबाव बनाया था। मांग पूरी नही होने पर पति ने तलाक दे दिया है।

    आपको बता दें कि, कैसरबाग निवासी महिला का निकाह 28 फरवरी को लखीमपुरखीरी निवासी सादिक से हुआ था। सादिक मलेशिया में नौकरी करता है। बकौल पीड़िता उसकी सास बात बात पर ताने देकर कहती थी कि, उसका बेटा मलेशिया में कमाता है और तुम दहेज में कुछ भी लेकर नही आई हो। जिसके बाद पीड़िता के मायके वालों पर 10 लाख रुपए नकद और एक बुलेट के लिए दबाव बनाया जाने लगा था।

     पीड़िता का आरोप है कि, दहेज की रकम नही देने पर घर वाले उसे मारते पीटते थे और एक बार गर्भवती होने पर उसका गर्भपात भी करवाने का आरोप पीड़िता ने ससुरालियों पर लगाया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ