रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: थाना क्षेत्र में तेज गति व लापरवाही से वाहन चलाकर दुर्घटना को अंजाम देने, जिससे घायल की मौके पर ही मृत्यु हो जाने के मामले में मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की विवेचना में जुट गई है।
आपको बता दें कि, घटना आज सुबह लगभग 5:00 बजे की है। महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के कुबना गांव के रहने वाले गंगा प्रसाद पुत्र रामदुलारे ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि, अज्ञात वाहन चालक द्वारा तेजी और लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उनके पुत्र को टक्कर मार दी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने पिता द्वारा मिली तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
कोतवाल बालेंदु गौतम का कहना है कि, मृतक के पिता गंगा प्रसाद के द्वारा तहरीर मिली है। उसी के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।

0 टिप्पणियाँ