रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: न्यायालय के आदेश के अनुपालन में महराजगंज पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर ससुराली जनों के खिलाफ उनकी बेटी को प्रताड़ित करने, मारने पीटने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस मामले की विवेचना में जुट गई है।
आपको बता दें कि, पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक नारायनपुर मजरे सलेथू गांव के रहने वाले पीड़िता महिला के पिता ने छीटू पुत्र शिव ने तहरीर में कहा है कि, उनकी बेटी के पति प्रिंस, ससुर रामस्वरूप, बेटी की सास, उनके पति का भाई अजय और प्रिंस की भाभी अर्चना निवासीगण मीर का पुरवा थाना हरचंदपुर तथा उनके पुत्री की ननद विमला पुत्री रामस्वरूप पत्नी स्वर्गीय संदीप निवासी नारायणपुर मजरे सलेथू के द्वारा बात-बात पर प्रताड़ित किया जाता था और विरोध करने पर सभी जन मिलकर उनकी पुत्री के साथ मारपीट करते थे, तथा पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करने पर जान से मारने की धमकी दी जाती थी।
मामले में कोतवाल बालेंदु गौतम ने बताया कि, न्यायालय के अनुपालन में पति समेत 6 के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है।

0 टिप्पणियाँ