रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों/कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव व बिहार प्रभारी सुशील पासी का रायबरेली शहर में फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज ऑडिटोरियम हॉल में भव्य स्वागत एवं राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार सम्मेलन कार्यक्रम संपन्न हुआ। कांग्रेस के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, समाज के प्रबुद्ध वर्ग समेत क्रांतिकारी साथियों ने त्रिपुला चौराहे पर राष्ट्रीय सचिव का फूल मालाओं से भव्य स्वागत कर अगवानी की, तत्पश्चा रतापुर चौराहे पर मोहम्मद उमर व यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मोहित मौर्य ने राष्ट्रीय सचिव का भव्य स्वागत किया।
आपको बता दें कि, रतापुर चौराहे से जैसे-जैसे कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव का काफिला आगे बढ़ता गया वैसे-वैसे स्वागत करने वालों की भारी भीड़ उमड़ती रही। कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव का काफिला जैसे ही सारस होटल चौराहे पर झलकारी बाई लोधी की प्रतिमा पर पहुंचा, यहां पहले से स्वागत के लिए इंतजार कर रहे यशपाल भारती, राम सजीवन ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। यहां के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ने सिविल लाइन चौराहे पर सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया, जहां वीरेंद्र यादव, शैलेंद्र कुमार, राजेंद्र पासी प्रधान ने फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया।
इसके बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सुशील पासी ने डिग्री कॉलेज चौराहे पर पहुंचकर शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि किया। इस दौरान पूरे शहर में उत्साह का माहौल दिखाई दे रहा था। फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज सभागार में स्वागत से अभिभूत राष्ट्रीय सचिव सुशील पासी ने कहा कि, देश में सभी को न्याय दिलाना कांग्रेस की मूल विचारधारा है। सभी संसाधनों में सभी को न्याय का हक मिले, सभी को भागीदारी मिले, जिसके लिए सभी को संगठित होना होगा। रायबरेली की देवतुल्य जनता ने कांग्रेस को मजबूत कर जननायक राहुल गांधी व व्यवस्था परिवर्तन की महान्यायिका प्रियंका गाँधी और कांग्रेस की विचारधारा को संबल प्रदान किया है।
कांग्रेस के नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव सुशील पासी ने कहा कि, कांग्रेस की विचारधारा को जन जन तक पहुंचना होगा, जिसके लिए हमें संकल्प लेना होगा। सभी को संगठित करके विषमता वादी लोगों को सत्ता से बेदखल करना होगा। उन्होंने सरकार पर निशाना साधा और कहा कि, मोदी सरकार आर्थिक विषमता को बढ़ावा दे रही है। सरकारी संस्थाओं का अत्यधिक निजीकरण किया जा रहा है। राहुल गांधी व प्रियंका गांधी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने जो दायित्व सोपा है, उसे मैं आपके सबके सहयोग व आशीर्वाद से पूरा करूंगा। यूपी और बिहार में पार्टी को सत्ता में लाने के लिए लगातार संघर्षरत रहूंगा।
इस मौके उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष दिनेश सिंह, महासचिव विवेकानंद पाठक, मनोज पासवान, सचिन आदर्श पटेल, अरुण विद्यार्थी, जिला अध्यक्ष पंकज तिवारी, जिला पंचायत सदस्य एआईसीसी वीरेंद्र यादव, उपाध्यक्ष निर्मल शुक्ला, विजय शंकर अग्निहोत्री, रमेश शुक्ला, वीके शुक्ला, पंजाबी सिंह, प्रदेश सचिव अतुल सिंह, महेश शर्मा, अजीत सिंह, नौशाद खतीब, अनवार खान, डॉ प्रशांत कुमार, संजय श्रीवास्तव, दिनेश यादव, अखिलेश शुक्ल, यशपाल भारती, योगेश कुमार, जितेंद्र पासी, मो0 उमर, शशांक मौर्या, हनोमान अंबेडकर, शैलेंद्र कुमार, दिनेश मिश्रा, राहुल सिंह समेत हजारों लोग मौजूद रहे।


0 टिप्पणियाँ