रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: जिला सेवायोजन कार्यालय, रायबरेली के तत्वावधान में 08 अक्टूबर 2024 को रोजगार मेले का आयोजन पंचशील सम्राट अशोक महाविद्यालय ऊंचाहार, रायबरेली में किया जाना प्रस्तावित हैं जिसमें निजी क्षेत्र की ब्राइट फ्यूचर आर्गेनिक हर्बल, बुसा मैनेजमेंट लिमिटेड, भारत फाइनेंशियल इन्क्लूजन लिमिटेड, ग्रीन एनर्जी सॉल्यूशन, ग्रीन मैक्स सिस्टम्स बारबेक्यू नेशन हॉस्पिटैलिटी लिमिटेड द्वारा डिप्लोमा, आई०टी०आई०, हाईस्कूल इंटर, स्नातक अभ्यर्थी के रिक्त पदों पर बेरोजगार अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा।
आपको बता दें कि, जिला सेवा योजना अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया है कि, इच्छुक अभ्यर्थी मेले में अपने साथ आई0डी0 मूल शैक्षिक अभिलेख एवं पासपोर्ट साइज फोटो के साथ सम्मिलित हो सकते है। रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के लिये सर्वप्रथम अभ्यर्थियों को रोजगार संगम पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीयन कराना अनिवार्य होगा।
रोजगार मेले में प्रतिभाग करने हेतु विभागीय पोर्टल http://rojgaarsangam.up.gov.in पर नियोजकों व अभ्यर्थियों द्वारा पंजीकरण कराना अनिवार्य है। पंजीकरण में किसी प्रकार की असुविधा होने पर जिला सेवायोजन कार्यालय, रायबरेली में संपर्क किया जा सकता है।
.jpg)
0 टिप्पणियाँ