रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: विकासखंड सभागार में शनिवार को त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम वर्ष 2024-2025 के अंतर्गत विकासखंड स्तरीय गोष्ठी एवं प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि योजना की 18वीं किस्त स्थानांतरण कार्यक्रम के अंतर्गत प्रधानमंत्री भारत सरकार के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया।
आपको बता दें कि, सहायक विकास अधिकारी कृषि वीरेंद्र सिंह ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए समसामयिक मुद्दों पर चर्चा की, एम0एम0एस0 विजय कुमार ने कार्बनिक खेती और प्राकृतिक खेती पर विशेष बल दिया। बीज भंडार प्रभारी अंकित यादव ने रबी मक्का बीज के साथ-साथ गेहूं, चना, मटर, मसूर तथा सरसों की उन्नति शील खेती के बारे में तकनीकी जानकारी प्रदान किया। कृपा शंकर वीटीएम ने संचारी रोग के साथ-साथ पराली प्रबंधन के विषय चर्चा की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केशवानंद त्रिपाठी, एफपीओ संचालक ने किसानों का समूह कैसे तैयार करें के साथ-साथ समन्वित पोषक खाद बीज तथा कीट नियंत्रण से संबंधित जानकारी प्रदान किया।
इस मौके पर रणविजय सिंह एडवोकेट (प्रधान प्रतिनिधि) शिरीष वर्मा प्राविधिक सहायक, कृष्ण कुमार मौर्य एटीएम, ओमप्रकाश मौर्य कंप्यूटर ऑपरेटर तथा प्रगतिशील किसान उमा बक्स सिंह कुनबा, अमरेंद्र सिंह मोन, रामपाल डिपारमऊ तथा सैकड़ों किसान मोजूद रहे।




0 टिप्पणियाँ