आदर्श रामलीला कमेटी खीरों के कलाकारों द्वारा प्रस्तुति देख भाव विभोर हुए दर्शक

रायबरेली: 11 वे दिन में श्री राम दल तथा भरतजी की शोभा यात्रा पूरे ग्राम में निकाली गयी जिसमें एक तरफ भरत, शत्रुघ्न, माता कौशल्या, माता सुमित्रा, माता केकई, गुरु वसिष्ठ, मंत्री सुमंत्र तथा दूसरी ओर श्री रामचंद्र जी, लक्ष्मण जी, जानकी जी, हनुमान जी, विभीषण जी, सुग्रीव जी, जामवंत, नल, नील, अंगद तथा वानर सेना के साथ महाकाल भोलेनाथ, माता पार्वती, गणेश जी की शोभा यात्रा निकल गई जिसमें देवताओं की मनमोहक मुस्कान देख ग्राम वासी मंत्र मुग्ध हो गए, साथ ही समस्त ग्राम वासियों ने दर्शन किए।

      आपको बता दें कि, यह शोभा यात्रा देखने के लिए हजारों नर-नारी एवं बच्चे उपस्थित हुए और शोभा यात्रा में सम्मिलित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया। इसके उपरांत रामलीला ग्राउंड में श्री राम एवं भरत मिलाप दर्शाया गया तथा राम की राजगद्दी पर विराजमान श्रीं राम, लक्ष्मण, माता सीता, हनुमान, जामवंत, सुग्रीव, अंगद की सभी ग्राम वासियों तथा रामलीला कमेटी के सदस्यों ने पूजा अर्चना की तथा प्रभु श्री राम से सबके मंगल की कामना की।

    अंतिम दिन विशाल जन समूह रामलीला देख भाव विभोर हो उठा। अंतिम छड़ों में सब की आंखें नम् हो गई। सभी ने रामलीला में प्रकार से सहयोग किया, जिसके कारण यह विशाल कार्यक्रम संभव हो पाया। आदर्श रामलीला कमेटी द्वारा सभी सहयोगी बंधुओं का हार्दिक आभार जताया गया।

    रामलीला 2024 मंचन में राम की भूमिका- अनुराग सोनी, सुरेंद्र सविता, बच्चन शुक्ला, लक्ष्मण- रोहित चौधरी, मयंक द्विवेदी, जानकी- कृष्णा सोनी, हनुमान- गंगा सेवक विश्वकर्मा, रावण - रमेश गुप्ता, श्याम बाबू गुप्ता, मेघनाथ - बसंत गुप्ता, अंगद- देवेन्द्र सविता, भरत- अनुराग सोनी, विभीषण- गंगा चरण साहू, महादेव- राहुल सोनी, पार्वती- रामकुमार, सरस्वती माता- आदर्श विश्वकर्मा, केकई- विनय कुमार शर्मा, हास्य कला कलाकार राजू सोनी, राजकिशोर सोनी, निक्कू सोनी, सुदामा- ईशू गुप्ता, मुछंदर- गोविंद विश्वकर्मा, केवट अवध बिहारी गुप्ता, बाल कलाकार- गोलू गुप्ता, पार्थ गुप्ता, आदर्श गुप्ता, विनय साहू तथा अन्य सहयोगी कलाकार व्यवस्था- प्रेम गुप्ता, गुड्डू नाती, नितिन जैसवाल, दीपू शर्मा, रितिक गुप्ता, नोखेलाल गुप्ता, लाइट, साउंड सर्विस- शिवम गुप्ता, विमल एनाउंसर- दिनेश गुप्ता, गुड्डू ठेकेदार, मेकअप आर्टिस्ट- पंकज शर्मा, अनूप शर्मा, शैलेश शर्मा, डायरेक्टर-सुरेंद्र सविता, बसंत गुप्ता, मंच संचालन- बिन्दा प्रसाद सोनी, अध्यक्ष-महेश प्रसाद शर्मा, कोषाध्यक्ष- रमेश प्रसाद गुप्ता आदि की भूमिका सराहनीय रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ