रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र के पूरे चोप सिंह मजरे सिकंदरपुर गांव में नवरात्रि के पावन अवसर पर चल रही श्री राम कथा के चौथे दिन साध्वी शिवांगी गोस्वामी को सुनने के लिए श्री राम कथा प्रेमियों का जन सैलाब उमड़ पड़ा। साध्वी शिवांगी गोस्वामी के सुमधुर स्वर में श्री राम कथा श्रवण कर भक्ति भाव विभोर हो उठे।
आपको बता दें कि, नवरात्रि के शुभ अवसर पर अयोध्या धाम से पधारी साध्वी शिवांगी गोस्वामी ने यहां महराजगंज क्षेत्र के पूरे चोप सिंह मजरे सिकंदरपुर गांव में प्रथम दिवस भव्य कलश यात्रा के साथ संगीतमय श्री राम कथा का शुभारंभ हुआ, जिसमे बड़ी तादाद में गाँव के नर नारियों ने सम्मिलित होकर चौथे दिवस की कथा में खचाखच श्री राम रसिक प्रेमियों से भरे पांडाल में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का गुडंवाद सुन भाव विभोर हो उठे।
अयोध्या धाम से पधारी साध्वी शिवांगी गोस्वामी के मुखारबिंदु से चौथे दिवस की श्री राम कथा में शांयं 7 से 11 बजे तक भगवान भोलेनाथ एवं सती मैया का प्रसंग सुनाया गया। जिसमें मां पार्वती के पिता के द्वारा निमंत्रण न मिलने से गुस्से में हवन कुंड में कूद सरस्वती हो जाती है। जाती है। उन्होंने श्री राम कथा पंडाल में उपस्थित भक्तों को इससे आगे की भी कथा सुनाई।
कथा में प्रमुख रूप से यजमान तारा सिंह, अभयराज सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष जनमेजय सिंह, प्रधान डब्बू सिंह, पिंटू पांडेय, गोविंद प्रकाश पांडेय, राहुल सिंह, रवि सिंह, रंजीत सिंह, अजीत सिंह, रामतीरथ प्रजापति एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।




0 टिप्पणियाँ