सपा नेताओं ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण की मनाई जयंती

जिला संवाददाता रहबर सिद्दीकी

अमेठी/गौरीगंज: समाजवादी पार्टी ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण की शुक्रवार को समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जयप्रकाश नारायण के योगदानों को याद किया तथा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राम उदित यादव ने की।

     आपको बता दें कि, सपा जिलाध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि, जयप्रकाश नारायण ने सम्पूर्ण क्रांति का नारा देकर भारतीय राजनीति को एक नई दिशा दी। वहीं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जैनुल हसन ने कहा कि, लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई साथ ही 1977 के आपातकाल विरोधी आंदोलन का नेतृत्व कर जनता की आवाज को बुलंद किया।  

      इस अवसर पर पार्टी के जिला महासचिव अरशद अहमद ने कहा कि, जयप्रकाश नारायण एक सच्चे जननायक थे, जिन्होंने अपना पूरा जीवन देश और समाज की सेवा में समर्पित किया। वहीं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शमशाद खान जायसी ने जयप्रकाश नारायण की जीवनी पर अपने विचार व्यक्त करते हुए उनके सरल स्वभाव तथा देश के प्रति सच्ची निष्ठा व तरक्की के योगदान पर चलने की बात कही।    

       कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं में महेन्द्र यादव, दीपू तिवारी, चौधरी सुखराम यादव, उदय प्रताप सिंह, अनिल यादव, चन्द्र प्रकाश, सुरेन्द्र, मुकेश विश्वकर्मा, अमित, मनीष, अनिल, राजेश मिश्र एडवोकेट एवं प्रवक्ता सपा आदि मौजूद रहे। सभी नेताओं ने जयप्रकाश नारायण के समाजवादी विचारों को आत्मसात करने और उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ