पहली बार महराजगंज में होगा विशाल एवं भव्य-दिव्य श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन का शुभारंभ

सार........

⭕ कथा व्यास होंगे अंतर्राष्ट्रीय कथा व्यास देवकीनंदन ठाकुर जी महराज के शिष्य पवन देव जी महाराज।

विस्तार.........

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: महराजगंज में अंतर्राष्ट्रीय कथा व्यास के प्रवक्ता देवकी नंदन ठाकुर जी महराज के परम प्रिय शिष्य पवन देव महाराज के सुमधुर स्वर में विशाल एवं भव्य-दिव्य श्रीमद् भागवत कथा 6 अक्टूबर 2024 से शुभारंभ होकर 13 अक्टूबर 2024 दिन रविवार तक चलेगी। श्रीमद्भागवत कथा में द्रौपदी सिंह, स्मृति शेष रामचंद्र सिंह, रेनू सिंह पत्नी संजय सिंह मुख्य यजमान होंगे।

      आपको बता दें कि, श्रीमद् भागवत कथा के आयोजकों विनोद सिंह, रणविजय सिंह एडवोकेट (प्रधान प्रतिनिधि) ने जानकारी देते हुए बताया कि, महराजगंज कस्बे के वार्ड नंबर 2 आर्य नगर (घेरा) (निकट जीजीआईसी स्कूल) 6 अक्टूबर 2024 दिन रविवार को सुबह 10:00 कलश यात्रा से प्रारंभ होकर 13 अक्टूबर दिन रविवार शाम 7:00 बजे से लेकर रात्रि 11:00 तक अंतर्राष्ट्रीय कथा व्यास देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज के परम् प्रिय शिष्य पवन देव जी महाराज की अमृतमई वाणी से श्रीमद् भागवत कथा के विभिन्न प्रसंगों पर भगवान की विविध लीलाओं का दर्शन कराते हुए संगीतमय व्याख्यान किया जाएगा।

     आयोजन रणविजय सिंह एडवोकेट ने बताया कि, श्रीमद् भागवत कथा के विराम के बाद 14 अक्टूबर दिन सोमवार को प्रथम ब्रह्म भोज एवं 16 अक्टूबर दिन बुधवार को द्वितीय ब्रह्म भोज होगा, जो दोपहर 2:00 बजे से प्रारंभ होकर प्रभु इच्छा तक चलता रहेगा। उन्होंने बताया कि, कार्यक्रम स्थल जिला सहकारी समिति के पास स्थित टावर के निकट आर्य नगर (घेरा) श्रीमद् भागवत कथा का विशाल एवं भव्य, दिव्य आयोजन संपन्न होगा।

      आयोजकों ने क्षेत्र वासियों एवं जनपद वासियों से निवेदन किया है कि, 6 अक्टूबर 2024 से आरंभ होने वाली श्रीमद् भागवत कथा में सभी भक्तगण पधार कर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ