महावीर स्टडी इस्टेट सीनियर सेकेंडरी कॉलेज में मना धनतेरस, दीवाली व गोवर्धन पूजा का पर्व: स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक व धार्मिक कार्यक्रम किए प्रस्तुत

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कस्बे के हैदरगढ़ रोड पर स्थित महावीर स्टडी इस्टेट सीनियर सेकेंडरी कॉलेज में धनतेरस, दीपावली और गोवर्धन पूजा का पर्व बड़ी धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। उत्सव का शुभारंभ संस्थान के प्रबंधक अवधेश बहादुर सिंह व प्रधानाचार्य कमल बाजपेई ने बच्चों के साथ मिलकर द्वीप प्रज्वलन कर भगवान श्रीगणेश व मातालक्ष्मी का पूजन करके किया। इसके साथ ही बच्चों द्वारा अद्वितीय रंगोली बनाकर इस पर्व को खूबसूरत ढंग से मनाया गया।

    आपको बता दें कि, इस अवसर पर वि‌द्यालय के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं, रंगोली बनाना, दीपक सजाना, कार्ड व पोस्टर प्रतियोगिता के साथ ही धनतेरस, दीपावली और गोवर्धन पूजा पर्व से जुड़े कुछ रोचक सांस्कृतिक व धार्मिक भावना से जुड़े मंचन प्रस्तुत किए गये।

      प्रधानाचार्य कमल वाजपेई ने बताया कि, धनतेरस जो धन त्रयोदशी या धनवंतरी जयंती जिसे आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति के जनक धनवंतरी देव जो समुद्र मंथन बाद अमृत कलश लेकर पैदा हुए थे, उनके हाथ में अमृत कलश था के रूप में जीवन का सबसे बड़ा धन उत्तम स्वास्थ्य हेतु मानते हैं।

     श्री वाजपेई ने बताया कि, दीपावली रावण वध के उपरांत अयोध्या श्री राम के आने पर स्वागत रूप में मानते हैं। इसके अलावा जैन धर्म के प्रवर्तक महावीर स्वामी के निर्वाण के उपरांत देवताओं द्वारा दीप से स्वागत के रूप में मनाते हैं। विष्णु जी के वामन अवतार से लेकर राजा बलि से लक्ष्मी जी को मुक्त करने के उपलक्ष में भी मानते हैं। प्रधानाचार्य ने सभी को पंच पर्व हेतु हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, सभी स्वस्थ रहें! धन श्री यश परिपूर्ण रहे!

    इस अवसर पर सुरेंद्र प्रजापति, मंजू सिंह, सरिता मिश्रा, अमित सिंह, अनुपम सिंह, राज किशोर पाल, नीरू बाजपेई, आदर्श शुक्ला, ज्योति सिंह, शालिनी सिंह, जय सिंह, ज्योति जयसवाल, साधना सिंह, रुचि सिंह, गर्वित सिंह, दिलीप गुप्ता, आलोक यादव, लवली सिंह, सौम्या शुक्ला, नेहा सिंह सहित सभी शिक्षिकाएं तथा समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

आप सभी को यश, वैभव और खुशहाली के पर्व धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं। मां लक्ष्मी एवं भगवान धन्वंतरि की असीम कृपा आप पर सदैव बनी रहे।

All team 

(SK India news, website, YouTube channel)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ