न्यू लाइट इंटरनेशनल स्कूल सलोन में बड़े ही धूम धाम के साथ मनाया गया नवरात्रि उत्सव

रायबरेली: प्रधानाचार्य डा निशी श्रीवास्तव ने बताया की नवरात्रि कार्यक्रम का शुभारंभ माता के जयकारे के साथ आरती से हुआ। माता के नौ रूपों को स्कूली बच्चियों के तीन समूह के द्वारा प्रदर्शित किया गया। सभी तीनों समूह के बच्चियों ने एक से बढ़कर एक आकर्षक प्रस्तुतियां दी। छात्रा हेमा मौर्य द्वारा काली के रूप में आकर्षक नृत्य की प्रस्तुति की। 

      वहीं दुर्गा के विभिन्न रूप शैलपुत्री के रुप में अंशिका यादव, ब्रह्मचारिणी के रुप में सुनैना मौर्य चंद्रघंटा के स्वरूप में वर्षा , कुष्मांडा के स्वरूप में कृति, स्कंदमाता के स्वरूप में आराध्या, कात्यायनी के स्वरूप में सौम्या रूट, कालरात्रि के स्वरूप में आराध्या, महागौरी के स्वरूप में शांभवी, के अलावा दूसरी समूह के बच्चियों द्वारा दुर्गा के विभिन्न रूपों की आकर्षक प्रस्तुति की गयी। मानवी केसरवानी ने अपने नृत्य-”रण में टूट पड़ी मां काली’ के भक्ति गीत पर आकर्षक नृत्य की प्रस्तुति की।

      प्रबंधक एडवोकेट शिवेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि, स्कूल द्वारा विभिन सांस्कृतिक कार्यक्रम से बच्चो का मानसिक विकास होता है और सभी धर्मो के प्रति सम्मान का भाव बढ़ता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ