जिला संवाददाता रहबर सिद्दीकी
अमेठी-गौरीगंज: समाजवादी पार्टी कार्यालय पर जिला अध्यक्ष राम उदित यादव ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ मुलायम सिंह यादव की दूसरी पुण्य तिथि मनाई। जिला अध्यक्ष राम उदित यादव ने कहा कि, नेता जी के द्वारा किए गए कार्य आज देश के सभी सपा कार्यकर्ताओं के दिलों में बसा है। नेताजी ने देश की तरक्की और खुशहाली तथा किसानों, सैनिकों के लिए किये गये कार्य को हमेशा याद किया जायेगा।
आपको बता दें कि, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शमशाद खान जायसी ने कहा कि, नेता के छोड़े गए कार्य को आगे बढ़ाना नेताजी के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी। नेताजी मुलायम सिंह यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहते हुए गरीबों, नौजवानों तथा किसानों की तरक्की के लिए बेशुमार काम किए। हम पार्टी कार्यकर्ताओं को नेताजी ने हमेशा सच्चाई और ईमानदारी से जनता की सेवा करने का निर्देश दिया है जिसपर हम पहले व आगे काम करते रहेंगे।
इस मौके पर जिला महामंत्री अरसद खान, अवधेश त्रिपाठी, चंद्रशेखर यादव, धनश्याम सिंह, तुफैल अहमद, दीपू तिवारी, सोनू अंसारी गुंजन सिंह, सुबेदार यादव, दिलीप वर्मा, पंकज शुक्ला, शिव प्रकाश आदि ने नेताजी मुलायम सिंह यादव के चित्र पर पुष्प चढ़ा कर श्रद्धांजलि दी।



0 टिप्पणियाँ