रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: जिला मजिस्ट्रेट हर्षिता माथुर के निर्देशानुसार उप जिला मजिस्ट्रेट लालगंज द्वारा जनपद रायबरेली के स्थान-गोविंदपुर वलौली लालगंज में 19 जुलाई 2024 को समय 21ः25 बजे दुर्घटनाकारी निगम बस लखनऊ क्षेत्र, रायबरेली डिपो की निगम बस वाहन संख्या यूपी-33 एटी- 0799 दोषी, मोटरसाइकिल सवार अचानक बस के सामने आ गया, जिससे चालक अपना संतुलन खो बैठा और दुर्घटना घटित हो गयी, जिससे भीम पुत्र हीरालाल गोविंदपुर वलौली लालगंज रायबरेली की मृत्यु हो गयी। जिसकी थाना जीडी क्रमांक 338/2024 थाना लालगंज जिला रायबरेली में 20 जुलाई 2024 अंकित है। घटित घटना की मजिस्ट्रीरियल जांच उप जिला मजिस्ट्रेट लालगंज द्वारा की जा रही है।
आपको बता दें कि, मजिस्ट्रीरियल जांच के संबंध में संबंधित जो भी व्यक्ति अपना लिखित/मौखिक साक्ष्य प्रस्तुत कराना चाहता है तो वह 02 दिसम्बर से 16 दिसम्बर 2024 तक के मध्य अवकाश दिनों को छोड़कर उप जिला मजिस्ट्रेट लालगंज के कार्यालय कक्ष में प्रातः 10ः00 बजे से सायं 05ः00 बजे के मध्य उपस्थित होकर प्रस्तुत कर सकता है।
.jpg)


0 टिप्पणियाँ