रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: जिला क्रीडाधिकारी ने बताया कि, खेल निदेशालय उ0प्र0 लखनऊ के तत्वाधान में जिला खेल कार्यालय रायबरेली के द्वारा 27 से 29 नवम्बर 2024 तक टेबल टेनिस बालक/बालक जूनियर वर्ग, क्रिकेट-बालक जूनियर वर्ग, एथलेटिक्स बालक/बालिका जूनियर वर्ग जिला स्तरीय प्रजियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अनुसार आज टेबुल टेनिस बालक/बालिका जूनियर वर्ग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 40 बालक 35 बालिका कुल 75 खिलाडियों प्रतिभाग किया जो कि एकलवर्ग एवं युगलवर्ग मैच खेल गया। जिसके परिणाम इस प्रकार रहा।
एकलवर्ग बालक वर्ग, प्रथम- दिव्य प्रताप सिंह, द्वितीय- दिव्यांश और तृतीय- शिखर गुप्ता रहे। इसी प्रकार युगलवर्ग बालक वर्ग प्रतियोगिता में प्रथम- देवांश सिंह व दिव्य प्रताप सिंह, द्वितीय- उत्कृष्टअवस्थी व श्रेयांश, तृतीय- अपूर्व व शिखर रहे।
एकलवर्ग बालिका वर्ग में प्रथम- शादिया फातिमा, द्वितीय- स्वांणिमा सिंह तथा तृतीय- जुनेरा एकबाल रहे। इसके अलावा युगलवर्ग बालिका वर्ग प्रथम- जुनेरा एकबाल व स्वांणिमा सिंह, द्वितीय- शादिया फातिमा व साक्षी, तृतीय- पलक सोनकर व कोमल यादव रही।
निर्णायक- 1-राजेश सिंह, 2-अभिषेक द्विवेदी, 3-करन वीर सिंह, 4-पिन्कू कुमार, 5-रीना मिश्रा, 6-हिमांशु, 7-दिव्यांशु, 8-सुनील कुमार रहे।
इसी प्रकार आज जिला स्तरीय क्रिकेट बालक जूनियर वर्ग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें आज प्रतियोगिता के पहले दिन में 08 टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के पहले दिन में पहला मैच नादीम सिददीकी क्रिकेट एकेडमी रायबरेली बनाम चन्द्रा क्रिकेट एकेडमी रायबरेली के मध्य खेला गया, जिसमें नादीम सिददीकी क्रिकेट एकेडमी रायबरेली 64 रन से विजयी रही। दूसरा मैच ड्रीम चेजर्स रायबरेली बनाम श्री शारदा स्पोर्टस क्लब रायबरेली बी टीम के मध्य खेला गया, जिसमें श्री शारदा स्पोर्टस क्लब रायबरेली 56 रन से विजयी रही।
तीसरा मैच यूथ क्रिकेट एकेडमी रायबरेली बनाम श्री शारदा स्पोर्टस क्लब रायबरेली ए टीम के मध्य खेला गया जिसमें श्री शारदा स्पोर्टस क्लब रायबरेली ए टीम 133 रन से विजयी रही। चौथा मैच मोतीलाल नेहरू स्टेडियम रायबरेली बनाम यूथ क्रिकेट एकेडमी बी रायबरेली के मध्य खेला गया जोकि यूथ क्रिकेट एकेडमी बी रायबरेली 17 रन से विजयी रही।
प्रतियोगिता के दौरान अत्याधिक गणमान्य लोग उपस्थित होकर मैच का आनन्द लिया। खेल भावना की सरहाना की। प्रतियोगिता के मैच का उदघाटन जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी रायबरेली पन्नालाल के द्वारा किया गया। टेबुल टेनिस रायबरेली के द्वारा किया गया। उपरोक्त प्रतियोगिता का सम्पूर्ण संचालन धीरेन्द्र कुमार पुरूषोत्तक कीडाधिकारी, जिला खेल कार्यालय, रायबरेली के द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि के द्वारा खिलाडियों को खेल के प्रति उत्साह बढाया एवं बढ़िया खेल प्रर्दशन करने हेतु प्रेरित किया।
इस भव्य प्रतियोगिता को सफल बनाने हेतु पिन्कू कुमार, बाबूलाल, मन्जू, नरेश कुमार निषाद, अश्वनी चन्द्रा, शोएब खान कोच द्वारा सहयोग प्रदान किया गया। साथ ही विभाग की ओर से दिये गये दिशा-निर्देशो तथा उच्चाधिकारियों के अनुपालन में प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक सम्पन्न किया। प्रतियोगिता के अवसर पर वरिष्ठ खिलाडीगण उपस्थित रहे। प्रतियोगिता और अन्त में कीडाधिकारी रायबरेली ने प्रतियोगिता में आये हुऐ समस्त खिलाडियों एवं आगन्तुको दर्शकों का आभार प्रकट किया गया।





0 टिप्पणियाँ