अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का हुआ विस्तार

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का विस्तार करते हुए आज कैर चौराहा के व्यापारियों ने जहां उद्योग व्यापार मंडल की सदस्यता ली वहीं युवा व्यापारियों के लिए भी एक मंडल का गठन किया गया, जिसमें अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल व युवा उद्योग व्यापार मंडल कैर चौराहा का गठन किया गया।

      आपको बता दें कि, महराजगंज नगर इकाई के संरक्षक डॉक्टर मातादीन पासी द्वारा अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के तहत कैर चौराहा का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष सहित अन्य कई व्यापारियों को फूल माला पहनाकर एवं मुंह मीठा कराकर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी गई। 

      महराजगंज नगर अध्यक्ष रिंकू जायसवाल की मौजूदगी में सभी सदस्यों को सदस्यता दिलाई गई। जिसमें श्रवण कुमार सोनी अध्यक्ष, शुभम वर्मा महामंत्री, रमाकांत साहू वरिष्ठ महामंत्री, विनोद वैश्य कोषाध्यक्ष, रामकरन पाल उपाध्यक्ष, रोहित यादव उपाध्यक्ष, पंकज शुक्ला वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुनील कुमार यादव उपाध्यक्ष, रामनरेश कुमार यादव युवा अध्यक्ष अनिल यादव युवा महामंत्री, अनुज जायसवाल युवा कोषाध्यक्ष, संरक्षक मंडल शिवम सोनी, सुशील वर्मा, अरुण वर्मा, गुड्डू वर्मा सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ