गुरुकुल महाविद्यालय में मनाया गया संविधान दिवस

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र के गुरुकुल महाविद्यालय पुरासी हलोर में एनएसएस के छात्रों द्वारा 26 नवंबर को 75वें संविधान दिवस के रूप में बड़े धूमधाम से मनाया गया।  महाविद्यालय की प्राचार्या ने छात्रों के साथ मिलकर बाबासाहेब अंबेडकर राष्ट्र पिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू  की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन कर माल्यार्पण किया। छात्रों द्वारा भारतीय संविधान पर भाषण दिए गए एवं गीत प्रस्तुत किए गए तथा रैली निकाली गई।

     आपको बता दें कि, डॉक्टर प्राजंलि शुक्ला ने भारतीय संविधान के निर्माण की पूरी जानकारी छात्रों को प्रदान की। कहा कि, अंग्रेजों से आजादी की जंग जीतने के बाद 15 अगस्त 1947 को देश स्वाधीन तो हो गया पर इसे चलाने के लिए नियम-कानून की जरूरत महसूस हुई।

 अंग्रेजों के बनाए कानून देशवासियों पर थोपे गए थे। इससे निजात दिलाने के लिए अपना कानून बनाने का फैसला किया गया। इसके लिए संविधान सभा का गठन किया गया। इस सभा ने तमाम देशों के संविधान और कानूनों का अध्ययन करने के बाद अपना संविधान तैयार किया। इसमें दूसरे देशों के अच्छे तत्वों को भी शामिल किया गया और इस संविधान को 26 नवंबर 1949 को अपना लिया गया। तभी हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है।

       कार्यक्रम में छात्रों के साथ विद्यालय के सभी प्रवक्ता भी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ