संविधान दिवस पर सरकारी गैर सरकारी संस्थानों में संविधान निर्माता को किया गया याद

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र में सरकारी, गैर सरकारी, शिक्षण संस्थानों सहित न्यायपालिका, कार्यपालिका संस्थानों में मंगलवार को 75वां संविधान दिवस मनाते हुए संविधान निर्माता को याद कर कई संगोष्ठी व विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। उप जिलाधिकारी महराजगंज सचिन यादव एवं क्षेत्राधिकारी यादवेंद्र बहादुर पाल ने तहसील परिसर में संयुक्त रूप से संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। 

       आपको बता दें कि, एसडीएम महराजगंज ने संविधान की विशेषताओ से अवगत कराया व प्रस्तावना मे वर्णित शब्दो जैसे न्याय, स्वतंत्रता, बंधुत्व को विस्तार पूर्वक समझाया। इस मौके पर उपस्थित सभी को संविधान की प्रस्तावना का वाचन कराया। संविधान दिवस के अवसर पर सभी द्वारा संविधान के मूल्यों को आगे बढ़ाने और अपने कर्तव्यों से देश की शांति, उन्नति और समृद्धि को सुनिश्चित करेने की प्रतिज्ञा ली।

      इसी क्रम में कोतवाली परिसर महराजगंज में कोतवाल जगदीश यादव के नेतृत्व में पुलिस के जवानों ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण के साथ दीप प्रज्वलन किया और बाबा साहब को याद किया। कोतवाल जगदीश यादव ने कहा कि, भारतीय संविधान राष्ट्र की आत्मा है। हमारा संविधान हमें सशक्त बनाता है। संविधान में जिन अनुच्छेदों और सूचियों का उल्लेख किया गया है, वह प्रत्येक देशवासी के जीवन में उपयोगी है। पुलिस के जवानों को संविधान के महत्व के बारे में बताते हुए जगदीश यादव ने संविधान के द्वारा प्रदान किए गये मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों, डीपीएसपी, विभिन्न एक्ट, संविधान संशोधन सहित विभिन्न प्रावधानों के बारे में विस्तार में चर्चा की। कहा कि, संविधान प्रत्येक देशवासी को सशक्त बनाने के साथ-साथ जागरूक भी करता है।

       संविधान दिवस के मौके पर ब्लॉक सभागार महराजगंज में खंड विकास अधिकारी वर्षा सिंह के नेतृत्व में ब्लॉक प्रमुख राजकुमार पासी, पूर्व ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र प्रताप सिंह, प्रदीप चौधरी समेत ग्राम पंचायत अधिकारियों एवं ग्राम प्रधानों ने भी संगोष्ठी के माध्यम से भारतीय संविधान की विशिष्ट विशेषताओं पर केंद्रित विभिन्न विषयों पर जानकारी प्राप्त की। संविधान से संबंधित विषयों जैसे प्रस्तावना, संशोधन, अनुच्छेद, रिट, विभिन्न विधेयक, नीतियाँ, महत्वपूर्ण मामले जिनके कारण संविधान में संशोधन हुआ आदि विषयों पर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई।

     इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी वर्षा सिंह और पूर्व ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र प्रताप सिंह ने संविधान विषय पर अपने विचार रखे।

      इसी क्रम में विकासखंड की समस्त ग्राम सभाओं के ग्राम प्रधानों एवं उनके प्रतिनिधियों अरुण कुमार सिंह उर्फ दद्दू ने कोटवा मोहम्मदाबाद, रणविजय सिंह, दीपू पासी मुरैनी, डब्बू सिंह सिकंदरपुर, अनुराग चौधरी, अमित त्रिपाठी उर्फ मोनू जमुरावां, विशेषर पासी अतरेहटा, जुगन तिवारी, रानू तिवारी बरहुआ, अखिलेश शुक्ला उर्फ बबलू पोखरनी, अमरेश कुमार मोन, आरपी साहू सलेथू, पंकज गुप्ता बावन बुजुर्ग बल्ला, केशव चौधरी हसनपुर, दिलीप चौधरी असनी, श्रवण कुमार सिंह सिरसा, सरला साहू, प्रभात साहू नगर पंचायत महराजगंज, उमेश कुमार उर्फ कुन्नू (राज्य मंत्री प्रतिनिधि) ज्योना, सत्येंद्र प्रताप सिंह, भेलई मौर्य मऊ, रमेश कुमार मौर्य कुशमहुरा, भगवान दीन फौजी फखरपुर, शिव प्रसाद यादव माझगांव, रामप्रसाद तिवारी, दिलीप तिवारी हिलहा, विनोद कुमार साहू उर्फ़ बवाली ताजुद्दीनपुर, हरिशंकर पराकला ने ग्राम सभा के पंचायत भवनों, नगर पंचायत कार्यालय में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर पुष्पार्पण किया और संविधान दिवस के अवसर पर सभी द्वारा संविधान के मूल्यों को आगे बढ़ाने और अपने कर्तव्यों से देश की शांति, उन्नति और समृद्धि को सुनिश्चित करेने की प्रतिज्ञा ली।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ