रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कस्बे के हैदरगढ़ रोड पर स्थित महावीर स्टडी इस्टेट सीनियर सेकेंडरी कॉलेज में बच्चों ने संविधान दिवस को हर्षोल्लाह से मनाया। प्रार्थना सभा में प्रधानाचार्य कमल वाजपेई ने बच्चों को बताया कि, भारत गणराज्य का संविधान 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा के अध्यक्ष डॉ भीमराव अंबेडकर की देखरेख में बनाया गया, जिसे 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया।
आपको बता दें कि, कॉलेज के प्रधानाचार्य कमल वाजपेई ने बताया कि, संविधान नियमों और कानून का एक समूह है, जो किसी देश के संचालन एवं नियंत्रण करने की दिशा विनियमित करता है। संविधान कर्तव्यों के साथ-साथ मौलिक अधिकारों, मार्गदर्शक सिद्धांतों और नागरिक जिम्मेदारियों को भी परिभाषित करता है। संविधान दिवस भारत सरकार द्वारा पहली बार 20 नवंबर 2015 को संपूर्ण भारत में मनाया गया, तभी से प्रतिवर्ष इसे मानते हैं।
इस अवसर पर पीआरओ राजीव मिश्रा, सुरेंद्र प्रजापति, मंजू सिंह, सरिता मिश्रा, अमित सिंह, नीरू बाजपेई, शालिनी सिंह, ज्योति सिंह, आदर्श शुक्ला, जय सिंह, ज्योति जयसवाल, साधना सिंह, रुचि सिंह, गर्वित सिंह, दिलीप गुप्ता, आलोक यादव, लवलेश सिंह, सौम्या शुक्ला, नेहा सिंह सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं समस्त स्टाफ मौजूद रहा।



0 टिप्पणियाँ