सार.........
⭕ सहकारिता की जड़ें मजबूत करने को लेकर जैविक खेती एवं तकनीक का सहारा पर दिया गया बल।
विस्तार.........
रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: ब्लॉक सभागार महराजगंज में जिला सहकारी बैंक लिमिटेड रायबरेली के तत्वाधान में अखिल भारतीय सहकारिता सप्ताह के अंतर्गत नैनो उर्वरक पर आधारित सहकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि राजा राकेश प्रताप सिंह "पूर्व सदस्य विधान परिषद उत्तर प्रदेश" एवं अध्यक्ष विवेक विक्रम सिंह की मौजूदगी में कार्यक्रम संपन्न हुआ। आयोजन की थीम सहकारिता के माध्यम से ग्रामीण समृद्धि के लिए सामयिक विकास एवं बेहतर शासन के साथ-सा द जैविक खाद एवं आधुनिक तकनीक रहा।
आपको बता दे कि, कार्यक्रम में मौजूद शिवगढ़ ब्लाक प्रमुख कुंवर हनुमत सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि, सहकारी सप्ताह प्रतिवर्ष 14 से 20 नवंबर तक राष्ट्रीय स्तर पर सभी सहकारी संस्थाओं में एक साथ मनाया जाता है इसको मनाने का उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति एवं आम जनमानस को जानकारी देकर उन्हें सहकारिता से जोड़ना है।
उन्होंने कहा कि, सभी सहकारी संस्थाओं को परस्पर सहयोग का माहौल बनाएं, आधुनिक तकनीक एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के माध्यम से सहकारिता आंदोलन को प्रतिस्पर्धी एवं पारदर्शी बनाएं।
जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष व कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विवेक विक्रम सिंह ने अपने संबोधन में समितियों से किसानों को मिलने वाली विभिन्न योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि, किसानों में सहकारिता की मजबूत जड़ो स्थापित कर प्रदेश के सतत् विकास में महत्वपूर्ण भागीदारी का निर्वहन करें।
उन्होंने कृषक उद्यमियों को प्रशिक्षण के लिए कृषि सहकारी स्टाफ प्रशिक्षण संस्थान को सहयोग करने का आश्वासन दिया। जमीन को उपजाऊ बनाने के लिए नैनो उर्वरक, जैविक खाद पर विशेष बल देते हुए आधुनिक तकनीक ड्रोन आदि का प्रयोग कर कृषि के विकास में सहयोग किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजा राकेश प्रताप सिंह "पूर्व सदस्य विधान परिषद उत्तर प्रदेश" ने कहा कि, भारत में सहकारी समितियों ने उपेक्षित समुदायों को संसाधनों तक पहुँचाने, आजीविका सुरक्षित करने और अर्थव्यवस्था में भाग लेने में सक्षम बनाकर अनगिनत लोगों के जीवन को बदल दिया हैं।
उन्होंने कहा कि, सहकारी समिति एक स्वैच्छिक संगठन है जहाँ साझा ज़रूरतों वाले व्यक्ति आम आर्थिक लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए एक साथ आते हैं। ये समितियाँ स्व-सहायता और पारस्परिक सहायता के सिद्धांतों पर आधारित हैं, जिनका मुख्य उद्देश्य लाभ कमाने के बजाय समाज के वंचित वर्गों के हितों की सेवा करना है। सदस्य अपने संसाधनों को एकत्रित करते हैं और साझा लाभ प्राप्त करने के लिए उनका सामूहिक रूप से उपयोग करते हैं, जिससे सहकारी संरचना सामुदायिक कल्याण पर अपने जोर में विशिष्ट बन जाती है।
इस मौके पर पूर्व विधायक राजाराम त्यागी, भूमि विकास बैंक चेयरमैन देवेंद्र सिंह, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी एमडी पासी, मंडल अध्यक्ष शिवगढ़ जीबी सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष महाराजगंज सूर्य प्रकाश वर्मा, भाजपा नेता शरद सिंह, रामनरेश वर्मा, अशोक सिंह, छेदीलाल पासी सहित क्षेत्र के किसान सहकारी समितियां के अध्यक्ष एवं सचिव मौजूद रहे।








0 टिप्पणियाँ