दिसम्बर माह की ग्राम चौपाल के लिए अधिकारी नामित

रजनीकांत अवस्थी

रायबरेली: मुख्य विकास अधिकारी अर्पित उपाध्याय ने माह दिसम्बर 2024 के प्रत्येक शुक्रवार को समस्त विकास खंडों की ग्राम पंचायतों में आयोजित होने वाली ‘‘ग्राम चौपाल’’ (गाँव की समस्याए गाँव में समाधान) के लिए विकास खण्डवार रोस्टर निर्धारित किया है। निर्धारित रोस्टर के अनुसार परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, जिला विकास अधिकारी, उपायुक्त, श्रम रोजगार एवं उपायुक्त, स्वतः रोजगार द्वारा ग्राम पंचायतों में आयोजित होने वाले ग्राम चौपाल में से किसी एक विकासखंड की ग्राम चौपाल में प्रतिभाग कर जनसमस्याओं का निस्तारण किया जायेगा।

     आपको बता दें कि, निर्धारित रोस्टर के अनुसार 06 दिसम्बर 2024 को परियोजना निदेशक, जि0ग्रा0वि0अभि0 विकासखंड अमावां में, जिला विकास अधिकारी विकासखंड सतांव में, उपायुक्त, श्रम रोजगार विकास खण्ड ऊंचाहार में एवं विकासखंड रोहनियां में उपायुक्त, स्वतः रोजगार की अध्यक्षता में किसी एक विकास खण्ड के ग्राम चौपाल में प्रतिभाग कर जनसमस्याओं का निस्तारण किया जायेगा।

       इसी प्रकार 13 दिसम्बर को परियोजना निदेशक, जि0ग्रा0वि0अभि0 छतोह में, जिला विकास अधिकारी लालगंज में, उपायुक्त, श्रम रोजगार सलोन में एवं उपायुक्त, स्वतः रोजगार खीरों में। 20 दिसम्बर को परियोजना निदेशक, जि0ग्रा0वि0अभि0 हरचंदपुर में, जिला विकास अधिकारी डलमऊ में, उपायुक्त, श्रम रोजगार दीनशाहगौरा में एवं उपायुक्त, स्वतः रोजगार सरेनी में।  

      27 दिसम्बर को परियोजना निदेशक, जि0ग्रा0वि0अभि0 शिवगढ़ में, जिला विकास अधिकारी डीह में, उपायुक्त, श्रम रोजगार बछरावां में एवं उपायुक्त, स्वतः रोजगार विकासखंड जगतपुर के किसी एक ग्राम चौपाल में प्रतिभाग कर जनसमस्याओं का निस्तारण करायेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ