राजस्व टीम ने अवैध रूप से कब्जे की सरकारी जमीन को करवाया खाली

रजनीकांत अवस्थी

रायबरेली: तहसीलदार सदर प्रज्ञा द्विवेदी ने बताया है कि, ग्राम सन्दी नागिन परगना व तहसील-सदर रायबरेली की खतौनी में गाटा संख्या 447/1 0.069 व 447/2 रकबा 0.069 हे0 भूमि राजस्व अभिलेखों में बंजर के रूप में अंकित है जिस पर रामकृष्ण पुत्र जागेश्वर निवासी ग्राम द्वारा टीन शेड व खूंटा गाड़कर उसमें जानवर आदि बांधकर उक्त गाटे पर अवैध रूप से कब्जा किया गया था, जिसे नायब तहसीलदार शमीम, राजस्व निरीक्षक राजेंद्र सिंह, लेखपाल सुशील बाजपेयी द्वारा लगभग 50 लाख रुपये की सरकारी जमीन पुलिस बल की उपस्थिति में खाली करायी गयी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ