सार.........
⭕ मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 462 जोड़ों का विवाह सकुशल संपन्न।
विस्तार..........
रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के कुशल निर्देशन में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन गन्ना कांटा मैदान सतांव व मिनी स्टेडियम सलोन में सकुशल संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह गन्ना कांटा मैदान में सम्म्लित होकर नवयुगल जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान किया। अपने बीच उद्यान मंत्री को पाकर नव युगल जोड़े उत्साहित दिखें। उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने नवविवाहित वर-वधू को उनके सुखद जीवन के लिए आर्शीवाद देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
आपको बता दे कि, कार्यक्रम में कुल 462 जोड़ों का विवाह हुआ। उद्यान मंत्री ने गन्ना कांटा मैदान में सम्मिलित होकर नव वैवाहिक जोड़ों को आशीर्वाद दिया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने परिणयसूत्र में बंधे नव वधुओं को निर्धारित आभूषण भी वितरित किए। उन्होंने कहा कि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरफ से उन्हें इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ है, वह सभी वर वधुओं और उनके परिवार जनों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई देते है।
समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि, गन्ना कांटा मैदान कार्यक्रम हरचंदपुर 34, सातंव 21, खीरो 10, लालगंज 8, सरेनी 4, बछरांवा 66, शिवगढ़ 59, महराजगंज 50, न0प0 बछरांवा 3, न0प0 महराजगंज 2, न0प0 शिवगढ़ 17 सहित कुल 274 जोड़े का विवाह सौहार्दपूर्ण माहौल में विधि विधान पूर्वक मंत्रोच्चारण के साथ सम्पन्न हुआ।
इसी प्रकार मिनी स्टेडियम, सलोन में सलोन 39, न0प0 सलोन 7, न0प0 नसीराबाद 2, न0प0 परशदेपुर 4, छतोह 49, डीह 87 सहित कुल 188 जोड़े का विवाह संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में अपर जिला अधिकारी वित्तीय एवं राजस्व अमृता सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक संजीव सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी सृष्टि अवस्थी, एसडीएम लालगंज नवदीप शुक्ला सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।





0 टिप्पणियाँ