रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में भाजपा सरकार द्वारा पक्षपात पूर्ण कार्यवाही और पुलिस फायरिंग में चार लोगों के मारे जाने के विरोध में जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा हाथी पार्क स्थित डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति पर ‘‘मौन धरना’’ दिया गया।
आपको बता दें कि, इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने कहा कि, संभल में जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर सीधे फायरिंग करने के वीडियो सामने आये है, जो भाजपा-आर0एस0एस0 की सोची समझी साजिश का दुष्परिणाम है। संभल के भाई चारे को आग लगाने के लिए भाजपा सरकार कसूरवार है। अल्पसंख्यक समाज को दूसरे दर्जे के नागरिकों की तरह देखने वाली मोदी-योगी की सरकार ने आनन-फानन में कोर्ट में याचिका दाखिल कराई। इस पूरे मामले में भाजपा न तो सर्वे कराना चाहती थी न ही रोकना, उसका उद्देश्य केवल भाई-चारा खत्म करना था।
शहर अध्यक्ष धीरज श्रीवास्तव ने कहा कि, प्रदेश के उपचुनावों के बाद योगी सरकार ने हिंसक और घृणा की राजनीति को और तेज कर दिया है। पुलिस और प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठ रहे है, क्यूकि इस हिंसा में कई निर्दोश लोगों की जाने गई है और दो दर्जन से अधिक लोग घायल हुए है। भाई-भाई में द्वेष फैलाना और सांप्रदायिक आग लगाना ये भाजपा और आर0एस0एस0 का मूलमंत्र है।
कांग्रेस प्रवक्ता महताब आलम ने बताया कि, भाजपा सरकार मुसलमानों को दुश्मन मानकर व्यवहार कर रही है, संभल में जो जाने गई है उसके लिए सीधे तौर पर योगी सरकार और जिला प्रशासन जिम्मेदार है। सुप्रीमकोर्ट को इस पूरे मामले में हस्तक्षेप करते हुए न्याय करना चाहिए और दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ हत्या की एफ0आई0आर0 दर्ज की जानी चाहिए।
इस अवसर पर सरिता गुप्ता, रमेश शुक्ला, विजयशंकर अग्निहोत्री, निर्मल शुक्ल, प्रवक्ता महताब आलम, सईदुल हसन, हाजी इलियास, अजीत सिंह, अनवार खान, महेश प्रसाद शर्मा, अनिल मिश्रा, संजय श्रीवास्तव, मोहित मौर्या, आयुष द्विवेदी, रोहित सिंह, राजकुमार दीक्षित, कल्याणचन्द्र श्रीवास्तव, सर्वोत्तम मिश्रा, आशीष द्विवेदी, सूर्य कुमार बाजपेई, प्रमोद पाण्डेय, मनीष सोनकर, सुनील कुमार, मनोज मिश्रा, मो0 अशरफ, साहबशरण पासी, मो0 सरताज, अमित मिश्रा, सुनील कुमार, घनश्याम शुक्ल, सत्येन्द्र श्रीवास्तव, पोलू खान, सफ्फू खां सहित अन्य पदाधिकारी गण उपस्थित रहें।

0 टिप्पणियाँ