राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक राधेश्याम शुक्ल के निधन पर भारतीय जनता पार्टी शिक्षक प्रकोष्ठ ने व्यक्त की शोक संवेदना

रजनीकांत अवस्थी

रायबरेली: भारतीय जनता पार्टी शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सेवानिवृत प्रकोष्ठ लक्ष्मीकांत शुक्ला के पिताजी राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित राधेश्याम शुक्ल का आज निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र, समाज और भाजपाइयों में शोक की लहर व्याप्त है। उनके निधन की खबर सुनकर लक्ष्मीकांत शुक्ला के घर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लग गया।

     आपको बता दें कि, राधेश्याम शुक्ला विनम्र, सरल एवं सहज स्वभाव के व्यक्तित्व वाले व्यक्ति थे। उनके निधन की सूचना से व्यथित भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय सहसंयोजक शिक्षक प्रकोष्ठ अवध क्षेत्र दिलीप द्विवेदी, भारतीय जनता पार्टी शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक श्रवण कुमार अवस्थी, जिला सहसंयोजक ऋषि राज त्रिपाठी, नागेंद्र बहादुर सिंह, चंद्रप्रकाश पांडेय, डॉक्टर कमलाकांत, सुनील द्विवेदी, मनीष मिश्रा, अजय अवस्थी, विजय कुवर चौधरी समेत प्रकोष्ठ के समस्त पदाधिकारियो ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। राधेश्याम शुक्ल का अंतिम संस्कार 28 नवंबर 2024 प्रात:10:00 बजे डलमऊ घाट पर होगा। शिक्षक प्रकोष्ठ जनपद रायबरेली अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता है तथा परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करता है। परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना है कि, दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें तथा परिवारी जनों को इस असीम दु:ख को सहन करने की शक्ति एवं धैर्य प्रदान करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ