रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के दुर्गापुर मजरे कुसमहुरा गांव में प्राथमिक विद्यालय कक्षा 5 की पढ़ने वाली छात्रा को सवाल न बता पाने पर प्रधानाचार्य ने थर्ड डिग्री इस्तेमाल करते हुए थप्पड़ों व डंडों से मारने पीटने के मामले में 6 दिन पूर्व कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने डॉक्टरी चेकअप तो कर दिया था किन्तु मुकदमा दर्ज करना मुनासिब नहीं समझा, जिसके चलते पीड़ित परिजनों ने पत्रकारों से आपबीती बताई। पत्रकारों द्वारा मामले की एक ब्रेकिंग जैसे ही सोशल मीडिया पर चलाई वैसे ही पुलिस विभाग के हाथ पांव फूल गए और आनन-खानन मुकदमा दर्ज करना पड़ा।
आपको बता दें कि, पीड़ित के परिजनों ने कहा कि, यदि 24 घंटे के अंदर कोतवाली पुलिस मुकदमा पंजीकृत नहीं करती है तो वह न्याय लिए पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह से मिलकर मामले की शिकायत करेंगे और मुकदमा दर्ज करवाने की बात कहेंगे।
मामला कोतवाली क्षेत्र के दुर्गापुर मजरे कुसमहुरा गांव के प्राथमिक विद्यालय का है। जहां प्रधानाचार्य दिलीप सिंह द्वारा 30 नवंबर को दिन में लगभग 11:00 बजे कक्षा 5 में पढ़ रही छात्रा अनिष्का पुत्री शीतला प्रसाद पाल निवासी ग्राम पूरे हनुमत सिंह मजरे ज्योना से प्रधानाचार्य दिलीप सिंह ने एक सवाल पूछा। जिस पर 10 वर्षीय अनिष्का सवाल नहीं बता पाई, तो प्रधानाचार्य महोदय ने उसको थप्पड़ जड़ दिया, आरोप है कि, इसके बाद भी उनके हाथ नहीं रुके और छात्रा को डण्डो से जमकर मारा पीटा, जिससे कक्षा 5 की छात्रा अनिष्का को आंख के नीचे, गाल, हाथ में तथा पैर में गंभीर चोटें आई।
उधर प्रधानाचार्य द्वारा कक्षा 5 की छात्रा पर थर्ड डिग्री का इस्तेमाल किए जाने के बाद न तो परिजनों को बताया गया, और न ही प्राथमिक उपचार कराया गया। जब पीडिता ने यह बात छुट्टी होने के बाद घर जाकर परिजनों को बताई तो परिजन आनन-फानन उप जिलाधिकारी व कोतवाली प्रभारी को लिखित पत्र देकर प्रधानाचार्य को नामजद करते हुए 2 दिसंबर 2024 को शिकायती पत्र देकर मुकदमा पंजीकृत करवाने की मांग की थी। जिस पर कोतवाली पुलिस ने तीन दिन बीत जाने के बाद 5 दिसंबर को डॉक्टरी मुआयना तो कर दिया, लेकिन मुकदमा दर्ज करना मुनासिब नहीं समझा।
परिजन शीतला प्रसाद का कहना है कि, यदि 24 घंटे के अंदर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत नहीं किया तो वह परिजनों के साथ पुलिस अधीक्षक से मिलकर मामले की शिकायत करेंगे व मुकदमा पंजीकृत करवाने की मांग करेंगे।
मामले में खंड शिक्षा अधिकारी राममिलन यादव का कहना है कि, उप जिलाधिकारी सचिन यादव द्वारा उन्हें जांच के आदेश दिए गए हैं। मामला संज्ञान में आया है। जांच कर दोषी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
कोतवाली प्रभारी जगदीश यादव का कहना है कि, कक्षा 5 की घायल छात्रा का मेडिकल चेकअप कराकर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। जांच कर विधिक कार्यवाही की जाएगी।


0 टिप्पणियाँ