महराजगंज में सपाइयों ने मनाया महापरिनिर्वाण दिवस: विधायक बोले- बाबा साहब सिर्फ एक व्यक्ति नहीं, पूरे भारतीय समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: नगर के रायबरेली रोड पर स्थित ओम उत्सव लाॅन महराजगंज में शुक्रवार को "संविधान निर्माता, भारत रत्न डॉ0 भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर विधानसभा स्तरीय एक गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता बछरावां विधानसभा अध्यक्ष बृजेंद्र चौधरी ने की, जबकि संचालन जोनल प्रभारी फिरोज अहमद ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बछरावां विधायक श्यामसुंदर भारतीय रहे।

      आपको बता दें कि, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सपा विधायक बछरावां श्याम सुंदर भारती ने डॉ अंबेडकर के सामाजिक सुधार और संविधान निर्माण में दिए गए योगदान को याद करते हुए कहा कि, "बाबासाहब का जीवन सामाजिक न्याय और समानता का प्रतीक है। उन्होंने 1956 में बौद्ध धर्म अपनाकर लाखों लोगों को सामाजिक समानता का रास्ता दिखाया। उनकी पुण्यतिथि को महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में मनाकर हम उनके आदर्शों को सहेजने का संकल्प लेते हैं।"

     सपा विधायक श्री भारती ने डॉ अंबेडकर के विचारों पर चलने और संविधान की रक्षा के लिए एकजुट रहने की अपील करी। उन्होंने कहा कि, बाबा साहब का जीवन केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे भारतीय समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है। 

     गोष्ठी में उपस्थित सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संविधान की रक्षा और समाज में समानता स्थापित करने के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया।

     गोष्ठी में सपा नेता अमित त्रिपाठी उर्फ मोनू, अनुराग चौधरी प्रधान, जिला उपाध्यक्ष मुनेश्वर पासी, जिला सचिव शकील मंजुरी, वीरेंद्र यादव, ब्लॉक अध्यक्ष बछरावां देशराज यादव, ब्लॉक अध्यक्ष महराजगंज समर बहादुर यादव, भानु प्रकाश पटेल शिवगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष, राममिलन गौतम, देवता दीन पासी, राजकुमार लोधी, आसिफ कुरेशी, कमलाकर विक्रमादित्य, सोभनाथ वैश्य, रामसनेही यादव, रामबरन यादव, शिवम यादव, विमलेश मौर्य, मुस्ताक रायनी, राजकुमार रावत, राधा लोधी, राजेश सिंह प्रधान, पूर्व प्रधान सत्रोहन सोनी, जलील बीडीसी, पूर्व प्रधान वीरेंद्र यादव, गंगा बख्श मौर्य, असद कुरैशी, हनुमान मौर्य सहित अन्य नेता एवं कार्यकर्तागण शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ