रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देश पर अवैध कब्जेदारों के खिलाफ चल रहे अभियान के अंतर्गत ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रफुल्ल कुमार शर्मा एवं तहसीलदार प्रज्ञा द्विवेदी के कुशल मार्गदर्शन में बड़ी कार्यवाही करते हुए करीब 59 बीघा जमीन जिसकी कीमत 40 करोड़ के लगभग की, राजस्व अभिलेखों में तालाब दर्ज है, नगर पालिका व राजस्व टीम ने संयुक्त रूप से पूरी जमीन की नाप कर अवैध कब्जेदारों से मुक्त करा दिया तथा पूरी जमीन नगर पालिका को हैंडोवर भी कर दी गई।
इस मौके पर नायब तहसीलदार रमाशंकर मिश्रा, राजस्व निरीक्षक राजेन्द्र सिंह, लेखपाल रविकान्त त्रिपाठी, अंजनी मिश्रा, उमेश दीक्षित एवं नगर पालिका से राजस्व निरीक्षक गौरव शुक्ला समेत पूरी टीम मौजूद रही।



0 टिप्पणियाँ