रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: पूर्व सांसद एवं कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता रहे स्व. संजय गांधी की जयंती के अवसर पर कांग्रेस कार्यालय तिलक भवन में उपस्थित कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर माल्र्यापण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
आपको बता दें कि, जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने संजय गांधी को एक दूरदर्षी एवं क्रान्तिकारी नेता के रुप में याद किया, जिलाध्यक्ष ने कहा कि, भारत में मारूती 800 कार को लाने का श्रेय भी संजय गांधी को जाता है, उन्ही का सपना था कि, देश के आम लोगों के पास अपनी कार हो, जिसके चलते 04 जून 1971 को मारूती मोटर्स लिमिटेड नामक कम्पनी का गठन किया गया और कम्पनी के पहले एम.डी. स्व. संजय गांधी बने।
महताब आलम ने बताया कि, 23 जून 1980 की सुबह दिल्ली फ्लाइंग क्लब से संजय गांधी ने उड़ान भरी हवा में कलाबजियों दिखाते विमान का इंजन बंद हो गया और इस दुर्घटना में देश ने अपना होनहार, दूरदर्षी, युवा नेता खो दिया।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में विजयशंकर अग्निहोत्री, निर्मल शुक्ला, सूर्य कुमार बाजपेई, आशीष द्विवेदी, सर्वोत्तम कुमार मिश्रा, राजकुमार दीक्षित, घनश्याम शुक्ला, सुमित्रा रावत, अम्बरीश बाजपेई, शैलजा सिंह, नितिन सिंह, अमित मिश्रा, यज्ञदेव शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता गण उपस्थित रहें।
.jpg)
.jpg)

0 टिप्पणियाँ