भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की मासिक बैठक संपन्न, किसानों ने क्षेत्र की समस्याओं को सबके समक्ष रखा

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: ब्लॉक परिसर महराजगंज में भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक महराजगंज इकाई के नेताओं ने गुरुवार को मासिक पंचायत की बैठक करी। पंचायत में किसानों ने क्षेत्र की समस्याओं को सबके समक्ष रखा। पंचायत की मासिक बैठक में महराजगंज नगर को जाम से मुक्ति दिलाने, किसानों को गेहूं की फसल की सिंचाई के लिए नहरों में पानी समय से छोड़े जाने, किसानों के बिजली बिल में मीटर रीडिंग के हिसाब से बिल देने, महराजगंज बाजार में पटरी दुकानदारों को चयनित बाजार स्थल पर लगवाने आदि की मांग की गई। तत्पश्चात एक चार सूत्रीय ज्ञापन खंड विकास अधिकारी महराजगंज वर्षा सिंह को सौपा।

      आपको बता दे कि, खंड विकास अधिकारी वर्षा सिंह को दिए गए ज्ञापन में किसानों ने कहा कि, बिना रीडिंग किए विद्युत विभाग द्वारा अनाप-शनाप बिल भेजा जा रहे हैं, जिसके लिए विभाग सबसे पहले मीटर रीडिंग कराए और उसके बाद रीडिंग के हिसाब से उपभोक्ताओं से बिल का भुगतान लिया जाए। किसानों ने इस समय की प्रमुख समस्या महराजगंज कस्बे में लगने वाले जाम पर ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि, पटरी दुकानदारों को चयनित बाजार स्थल पर जगह देकर दुकान लगवाई जाए, ताकि लोगों को लगने वाले जाम से निजात मिल सके।

    इसके अलावा नहरों में समय से पानी छोड़ा जाए, ताकि किसानों को गेहूं की फैसलों की सिंचाई करने में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

     ज्ञापन लेने के बाद खंड विकास अधिकारी वर्षा सिंह ने किसानो की बात उच्चाधिकारियों तक पहुंचने का आश्वासन दिया। 

     इस मौके पर सोनी, रेशमा बानो, रूबी, संतोष कुमार, अशफाक खान, खुशीराम लोधी आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ