कांग्रेसियों ने उठाया मैनपुर की अत्यंत जर्जर सड़क का मुद्दा, लोकसभा चुनाव वर्ष 2024 में ग्रामीणों ने मत का सामूहिक बहिष्कार के माध्यम से किया था विरोध प्रदर्शन

रजनीकांत अवस्थी

रायबरेली: फैजाबाद रोड से उमरपुर, गेरखुआ, धमधमा, ग्राम मैनूपुर से कुमारगंज चैराहा सम्पर्क मार्ग डिघिया रोड की स्थिति अत्यन्त जर्जर होने से नाराज स्थानीय लोगों ने लोकसभा चुनाव वर्ष 2024 में मत का सामूहिक बहिष्कार के माध्यम से विरोध प्रदर्शन किया था। सांसद राहुल गांधी ने मामले की गम्भीरता को देखते हुए उक्त विरोध प्रदर्शन को शान्त करने के आशय से ग्राम मैनूपुर गये और जनता को समझा-बुझाकर मतदान की शुरूआत करवाया था, जिसके सम्बन्ध में कांग्रेस कार्यवाहक जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने दो-बार 28 अक्टूबर एवं 22 नवम्बर 2024 को जिलाधिकारी से मुलाकात कर समस्या के समाधान के लिए प्रार्थना पत्र दिया था, परन्तु आम-जन की समस्या पर कोई कार्यवाही नहीं की गई है।

     आपको बता दें कि, इस पूरे मामले पर कार्यवाहक जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने कहा कि, आज जिलाधिकारी एवं अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत से कांग्रेस नेता गणों के साथ मैने स्वयं मुलाकात की तो जिलाधिकारी ने अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत से बात कर एनओसी देने के लिए उनको निर्देशित किया। 

     अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत ने बताया कि, 17 जनवरी 2025 को जिला पंचायत की बैठक होनी है, जिसमें प्रश्नगत सड़क की मरम्मत हेतु प्रस्ताव रखा जाएगा, ताकि सड़क का निर्माण हो सके। जिलाधिकारी ने शीघ्र ही समस्या का निस्तारण करने का आश्वासन दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ