सूरदास बाबा कुटी सलेथू का तीन दिवसीय मेला शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, हर माल 50 रुपए की दुकान पर लगी रही भीड़

रजनीकांत अवस्थी 

महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र के सलेथू ग्राम पंचायत में बछरावां रोड पर बाबा सूरदास कुटी पर 1 जनवरी से लगने वाला तीन दिवसीय मेले के आखिरी दिन शुक्रवार की सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। मंदिर में स्थापित श्री हनुमान जी महाराज और बाबा सूरदास की प्रतिमा पर प्रसादी चढ़ाने के लिए महिला व पुरुष श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।

 जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, वैसे-वैसे भक्तों की भीड़ लगती गई। मौके पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने श्री हनुमान जी महाराज और बाबा सूरदास की पूजा-अर्चना कर वांछित मनोकामनाओं को पूरी होने की मन्नतें मांगी।

       आपको बता दें कि, 1 जनवरी से बाबा सूरदास की कुटी पर लगने वाला तीन दिवसीय मेले का आयोजन मेला कमेटी के अध्यक्ष ग्राम प्रधान व प्रतिनिधि आर0पी0 साहू के द्वारा किया गया। यह मेला वर्षों पुरानी परंपरा का संजोएं हुए हैं, जोकि हर साल हजारों श्रद्धालुओं और दुकानदारों को आकर्षित करता है। 

मेले के प्रथम दिन 1 जनवरी को ग्राम प्रधान प्रतिनिधि आर0पी0 साहू द्वारा हनुमान मंदिर पर श्री रामचरितमानस का पाठ करवाया उसके पश्चात विद्वान पंडितो द्वारा पूरे विधि विधान से हवन-पूजन के साथ बाकायदा साधु-संतों को भोजन कराया गया तत्पश्चात अंगवस्त्र तथा दक्षिणा भेंट कर सम्मानित किया गया। 

     इस दौरान तीन दिनों तक भंडारे का आयोजन चलता रहा। जिसमें हजारों श्रद्धालु प्रतिदिन प्रसादी ग्रहण करते थे। मेले में विविध प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक झूले मुख्य आकर्षण रहे। इसके अलावा मेले में दूर-दराज से आई दुकाने मेले की शोभा बढ़ा रही थी।

     मेले में सबसे ज्यादा उन दुकानदारों ने अपनी ओर मेल्हारियों को आकर्षित किया, जिन्होंने हर माल 10, 20 और 50 रुपए में लगा रखा था। इस तीन दिवसीय मेले के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक और रंगारंग (नौटंकी) कार्यक्रम आयोजित हुए, बड़ी तादात में लोगों ने पहुंचकर लोक संगीत का लुफ्त उठाया।

     इस दौरान साधु शरण, राम प्रकाश, राम सजीवन, रामचंद्र, शिवलाल, शिवाकांत तिवारी, रमाकांत तिवारी, संदीप लोधी, बजरंगी गौतम सेवा भाव में लगे देखे गए। 

इसके अलावा मेले में सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से तीनों दिन चप्पे-चप्पे पर पुलिस प्रशासन मुस्तैद दिखा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ