रोड हादसे में बाइक सवार घायल, जिला अस्पताल रेफर

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के बछरावां रोड पर सूरदास कूटी के पास सड़क पार कर रही एक किशोरी को बचाने के चक्कर में बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरकर घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे सीएचसी महराजगंज लाया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर उसकी स्थिति को नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

      आपको बता दें कि, महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव सारीपुर का रहने वाला पंकज शर्मा (22) पुत्र शिव कुमार बाइक से अपनी मां की दवा लाने बछरावां जा रहा था, तभी बछरावां रोड पर सूरदास कुटी के पास अचानक एक किशोरी सड़क पार करने लगी, जिसे बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई। हादसे में बाइक सवार पंकज जो हेलमेट लगाए था, उसका सीसा टूटकर उनके गाल में धंस गया, जिससे उसे गंभीर चोट आई है।

       सूचना पर पहुंची डायल 108 एम्बुलेंस की मदद से घायल को सीएचसी लाया गया, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ