विवेकानन्द में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया 76वां गणतन्त्र दिवस

रजनीकांत अवस्थी

अम्बेडकर नगर: विवेकानन्द शिशु कुञ्ज सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल एनटीपीसी टाण्डा में 76 वां गणतन्त्र दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि अभोय कुमार मिश्रा (महाप्रबन्धक प्रचालन एवं अनुरक्षण एनटीपीसी) ने ध्वजारोहण किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य वीरेन्द्र कुमार वर्मा ने आए हुए अतिथि महानुभावों का परिचय कराया एवं स्वागत किया। 

     आपको बता दें कि, मुख्य अतिथि ने भैया बहनों को सम्बोधित करते हुए 76वें गणतन्त्र दिवस के बारे में कहा कि, 26 जनवरी का दिन कई मायनों में खास है, क्योंकि यह दिन हमारे राष्ट्र को गणतन्त्र होने की याद दिलाता है। इतिहास के पन्नों में इस दिन को इसलिए खास माना जाता है, क्योंकि इसी दिन देश में लोकतंत्र की स्थापना हुई थी। इसी खास मौके का जश्न मनाने के मकसद से हर साल 26 जनवरी को गणतन्त्र दिवस मनाया जाता है। यह हमारा राष्ट्रीय त्यौहार है। इस दिन 1950 में बाबा साहब अम्बेडकर द्वारा लिखित भारत का संविधान लागू हुआ था। तब से भारत एक गणतन्त्र देश बन गया।

     उन्होंने कहा कि, गणतन्त्र दिवस हमें अपने संविधान का सम्मान करने की याद दिलाता है। हम सभी को इस अवसर पर राष्ट्र हित में अपना उद्यम पूरी लगन से करने का संकल्प लेना चाहिए, क्योंकि कहा गया है- "उद्यमेन ही सिध्यन्ति कार्याणि न मनोरथैः नहिं सुप्तस्य सिंहस्य प्रविसन्ति मुखे मृगाः।" अतः पूरी मेहनत से अपना अध्ययन करो और अपने पवित्र संस्थान का परचम चतुर्दिक शोभायमान करो ऐसी शुभ कामनाएं। 

       आए हुए अतिथियों के प्रति आभार ज्ञापन विद्यालय समिति के प्रबन्धक आ. अखण्ड प्रताप सिंह ने किया। 

     इस अवसर पर विद्यालय के प्रबन्धक अखण्ड प्रताप सिंह, (उप महा प्रबन्धक इलेक्ट्रिकल) के0एस0 नरवरिया (प्रबन्धक इलेक्ट्रिकल टाउनशिप), डॉ नीरज रस्तोगी (उप प्रबन्धक रसायन विभाग), हरेन्द्र यादव (सदस्य प्रबन्ध समिति) राज कमल मा. खण्ड संघचालक टाण्डा, आ. विजय शंकर (विभाग संयोजक धर्म जागरण विभाग), नरसिंह नारायण, प्रधानाचार्य विवेकानन्द शिशु कुञ्ज यूपी बोर्ड, एवं समाज के अन्य गणमान्य बन्धु, अभिभावक बन्धु / भगिनी उपस्थित रहे।

     विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य मनमोहनलाल मिश्र को आदर्श आचार्य सम्मान एवं वरिष्ठ आचार्य सुधीर कुमार पाण्डेय को सर्वोत्तम ऐंकरिंग अवार्ड से एनटीपीसी के मुख्य महाप्रबंधक द्वारा सम्मानित किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ