रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: तहसील मुख्यालय से 9 किलोमीटर दूर मऊ में स्थित बड़े बाबा के स्थान में 01 जनवरी को आयोजित होने वाला एक दिवसीय मेला संपन्न हो गया। मेला पहुंचने वाले लोगों ने सबसे पहले बड़े बाबा के समक्ष मत्था टेक कर अपनी हाजिरी लगवाई।
वहीं आज 02 जनवरी गुरुवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सर्व समाज के भक्त श्रद्धालु बड़ी तादाद में पहुंचकर भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। बताते हैं कि, सुबह से शुरू हुआ भंडारा देर रात प्रभु इच्छा तक चलता रहा, इस भंडारे में लगभग 15 हजार लोगों ने प्रसादी ग्रहण किया।
आपको बता दें कि, मेला कमेटी के अध्यक्ष रामपाल तिवारी ने बताया कि, 1 जनवरी को लगने वाला बड़े बाबा के मेले की तैयारी एक सप्ताह पूर्व से ही की जा रही थी, परंपरा, आस्था और मनोरंजन की त्रिवेणी का दर्शन कराने वाला बड़े बाबा के मेले में श्री संगम वीर बाबा नवयुवक रामलीला कमेटी एवं धार्मिक संस्था नारायनपुर खजुरों शिवगढ़ द्वारा धनुष यज्ञ का सुंदर चित्रण किया गया, और रात में रंगारंग (नौटंकी) का कार्यक्रम भी रहा, जिसमें देखने वालों की भीड़ उमड़ी।
बताते हैं कि, मऊ के बड़े बाबा अपने चमत्कारों के कारण प्रसिद्ध है। कहा जाता है कि, यहां जो भी आता है वह खाली हाथ नहीं लौटता है। वैसे तो हर रोज यहां भक्तों का तांता लगा रहता है। लेकिन 1 जनवरी के दिन यहां विशाल मेला लगता है और भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है।
मेला कमेटी के अध्यक्ष रामपाल तिवारी पिछले करीब 22 वर्षों से यहां प्रतिवर्ष धार्मिक अनुष्ठान के साथ-साथ विशाल मेला और भंडारा करवाते हैं। इस कार्य में लगभग दो दर्जन से अधिक गांव के युवा एक सप्ताह पहले से ही यहां की व्यवस्था संभालते हैं।
मेला कमेटी के सदस्यों ने बताया कि, गुरुवार को आयोजित विशाल भंडारे में लगभग 15 हजार श्रद्धालु पहुंचे और सभी ने बड़े बाबा के दर्शन किए। सभी श्रद्धालुओं को भोजन कराया गया।
मेला कमेटी के अध्यक्ष रामपाल तिवारी ने बताया कि, श्रद्धालुओं एवं दुकानदारों की सुविधा और सहूलियत ही उनका उद्देश्य रहता है, जिसके लिए गांव के युवाओं को इस काम में लगाया था, सब की जिम्मेदारी सप्ताह भर पहले ही तय कर दी गई थी।
बेहद अनुशासन मानव प्रबंध का ही परिणाम है कि, इस वर्ष भी 1 जनवरी को लगे विशाल मेले में कहीं भी किसी श्रद्धालु को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होने पाई और विशाल आयोजन में कहीं व्यवस्था नजर नहीं आई, मेला सकुशल संपन्न हो गया।
खबर लिखे जाने तक कार्यक्रम चलता रहा, श्रद्धालुओं की भारी भीड़ आयोजित भंडारे में प्रसादी ग्रहण कर रही थी।










0 टिप्पणियाँ