रजनीकांत अवस्थी
महाराजगंज/रायबरेली: कड़ाके की ठंड से जनजीवन अस्त व्यस्त हो रहा है। लोग अलाव जलाकर ठंड से बचाव कर रहे हैं। बाजार में ऊनी व गरम कपड़ों की बिक्री बढ़ गई है। गुरुवार को व्यापार मंडल बग्गा गुट की महराजगंज नगर ईकाई के अध्यक्ष अश्वनी कुमार सिंह उर्फ पिंटू की अध्यक्षता में पदाधिकारियों ने व्यापारियों व राहगीरों को ठंड से बचाव के लिए नगर में एक दर्जन स्थानों में अलाव जलवाए। व्यापार मंडल अध्यक्ष ने बताया कि, कड़ाके की ठंड को देखते हुए नगर के प्रमुख स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था कराई गई है, ताकि लोगों को ठंड से राहत मिल सके। नगर में अधिक जगहों पर अलाव जलवाए जाने से लोग खुश नजर आए। इस नेक काम की लोग सराहना कर रहे हैं।
आपको बता दें कि, उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल बग्गा गुट के नगर अध्यक्ष अश्विनी सिंह उर्फ पिंटू के नेतृत्व में व्यापारियों ने कस्बे के सार्वजनिक स्थानों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, तहसील, कस्बे का मेन तिराहा सहित 1 दर्जन स्थानों पर सूखी लकड़ियों का अलाव जलवाया, जिससे लोगों को ठंड से राहत मिली।
कोहरे की धुंध और शीतलहर की वजह से गलन युक्त ठंडक से कराह रहा जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। घर से निकले के बाद ठण्ड से बचाव के लिए लोग अलाव की जगह-जगह तलाश करते नजर आ रहे है। हालांकि नगर पंचायत प्रशासन ने भी जगह-जगह अलावा की व्यवस्था कर रखी है, बावजूद बाजारों में पहुँचकर खरीददारी करने वाले लोग ठिठुरन भरी ठंडक में अलाव की तलाश में भटकते है, जिससे राहत मिलेगी।
व्यापार मंडल के अध्यक्ष अश्वनी कुमार सिंह उर्फ पिंटू का कहना है कि, व्यापार मंडल प्रतिवर्ष कड़ाके की ठंड पड़ने पर नगर के सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था करवाता है। इस बार भी 20 कुंतल लकड़ी की व्यवस्था करके एक दर्जन से अधिक स्थानों पर अलाव जलवाया गया है। जरुरत पड़ने पर और व्यवस्था की जाएगी।
इस मौके पर प्रिंसू वैश्य, अंकुर गुप्ता, मानस वैश्य, कृष्ण कुमार कसेरा, पप्पू यादव, विशाल चौरसिया, अनिल जायसवाल, अखिलेश जायसवाल, गुड्डू मनिहार, ज़ैनुल आबदीन उर्फ लाला आदि व्यापारियों ने ठंडक से बचाव के लिए कदम उठाया है।


0 टिप्पणियाँ