नेहरू युवा केंद्र ने चलाया ट्रैफिक जागरूकता अभियान: पुलिस ने पढ़ाया सड़क सुरक्षा का पाठ, हेलमेट और सीट बेल्ट लगाने की करी अपील

रजनीकांत अवस्थी

बछरावां/रायबरेली: युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत के नेहरू युवा केंद्र रायबरेली के तत्वाधान मे राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन थाना बछरावां की चौकी थुलेंडी में किया गया। केंद्र के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में स्थानीय पुलिस ने सक्रिय भागीदारी की।

      आपको बता दें कि, नेहरू युवा केन्द्र रायबरेली की टीम ने चौकी धुलेंडी उपनिरीक्षक सचिन शर्मा, प्रभारी उपनिरीक्षक जीवन जोशी, एचसी राजेन्द्र वर्मा ने पुलिस जवानों के साथ मिलकर यातायात प्रबंधन किया। टीम में युवा भी शामिल रहे। धुलेंडी चौकी उपनिरीक्षक सचिन शर्मा ने टीम के साथ सड़क पर चलने वाले लोगों को सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया।

       उन्होंने अभियान के दौरान हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट का उपयोग करने और तीन सवारी न बैठने जैसे महत्वपूर्ण नियमों पर विशेष जोर दिया गया। चौकी उपनिरीक्षक सचिन शर्मा ने लोगों को समझाया कि, यातायात नियमों का पालन न केवल व्यक्तिगत सुरक्षा के लिए, बल्कि पूरे समाज की भलाई के लिए आवश्यक है।

    उन्होंने कहा कि, यह अभियान युवाओं को सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूक करने का भी एक प्रयास है। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि, ऐसे अभियान न केवल दुर्घटनाओं को रोकने में मदद करते हैं, बल्कि समाज में जागरूकता का माहौल भी बनाते हैं। कार्यक्रम के दौरान जागरूकता पर्चे और पैंफलेट भी वितरित किए गए।

    इस मौके पर कार्यक्रम के आयोजक ओंकार यादव, विकास सैनी एवं युवा मंडल के सदस्य उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ