रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: कड़ाके की ठंड और शीतलहर के चलते रायबरेली सांसद राहुल गांधी द्वारा भेजे गये कम्बलों का वितरण राही ब्लाक में किया गया। सांसद अमेठी के0एल0 शर्मा के कुशल प्रबंधन में गरीब असहाय और जरूरतमंदों को कार्यवाहक जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी की उपस्थिति में कम्बलों का वितरण दिया गया।
आपको बता दें कि, इस अवसर पर पंकज तिवारी ने कहा कि, प्रत्येक वर्ष गांधी परिवार की ओर से जनपद के सभी ब्लाकों में कम्बल बाटे जाते है। इसी क्रम में राही ब्लाक से कम्बल वितरण कार्यक्रम की शुरूआत की गई।
कांग्रेस प्रवक्ता महताब आलम ने बताया कि, बड़ी संख्या में राही ब्लाक के जरूरत मंदों को कम्बल दिये गये है। सदर विधानसभा प्रत्याशी डाॅ0 मनीष सिंह एवं सदर समन्वयक रोहित सिंह ने कम्बल वितरण कार्यक्रम में जरूरत मंदों को कम्बल बाटे और सांसद राहुल गांधी एवं अमेठी सांसद के0एल0 शर्मा का आभार व्यक्त किया।
कम्बल मिलने पर उपस्थित सभी लोगों ने अपने जनप्रिय सांसद राहुल गांधी को धन्यवाद एवं आर्शिवाद दिया।
इस अवसर पर कामतानाथ, शिवानंद मौर्या, सुनीता जायसवाल, शैलेन्द्र मिश्र, मो0 रिजवान, अमित पासी, शिव प्रसाद निषाद, राम प्रकाश श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।




0 टिप्पणियाँ