कांग्रेसियों ने बैठक कर किसान मजदूर सम्मान न्याय यात्रा निकाले जाने की बनाई रणनीति

रजनीकांत अवस्थी

रायबरेली: ऐतिहासिक तिलक भवन कॉंग्रेस कार्यालय पर अमेठी के जनप्रिय सांसद किशोरी लाल शर्मा के निर्देशन पर निवर्तमान अध्यक्ष पंकज तिवारी की अध्यक्षता में जिला कॉंग्रेस कमेटी द्वारा किसान मजदूर सम्मान न्याय यात्रा निकाली जाने के संदर्भ में बैठक आहूत हुयी। कार्यक्रम का संचालन निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी विजय शंकर अग्निहोत्री ने किया।

     आपको बता दें कि, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि किसान कॉंग्रेस राष्ट्रीय समन्वयक दीपक शर्मा, हिमाचल प्रदेशद्ध को रायबरेली किसान मजदूर सम्मान न्याय यात्रा कोऑर्डिनेटर ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि, रायबरेली में सन 1921 ईं. में पंडित जवाहर लाल नेहरू ने किसान आंदोलन शुरुआत की थी। कॉंग्रेस सदैव से ही किसान मजदूर वर्ग के लिए कार्य किया। कॉंग्रेस पार्टी प्रदेश के सभी जनपदों में 300 किसान न्याय योद्धा बनाएगी और न्याय यात्रा की शुरुआत और समापन भी एतिहासिक स्थल से तय किया जाएगा। 

      राष्ट्रीय समन्वयक ने उत्तर प्रदेश के प्रदेश कॉंग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय और अमेठी के जनप्रिय सांसद किशोरी लाल शर्मा का आभार व्यक्त किया। 

     इस अवसर पर निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष प्रशासनिक प्रभारी निर्मल शुक्ला, पूर्व चेयरमैन मो इलियास, निवर्तमान उपाध्यक्ष शुक्ला सईदुल हसन, उत्तर प्रदेश किसान कॉंग्रेस के महासचिव रामकुमार सिंह, निवर्तमान महामंत्री महेश प्रसाद शर्मा, किसान कॉंग्रेस निवर्तमान अध्यक्ष रमाकांत सिंह, निवर्तमान महामंत्री संतोष त्रिवेदी, प्ब्ब् मेंबर वीरेन्द्र यादव, निवर्तमान शहर उपाध्यक्ष आशीष, निवर्तमान शहर उपाध्यक्ष सूर्य कुमार बाजपेई, निवर्तमान महामंत्री अजीत सिंह, निवर्तमान महामंत्री नौशाद खतीब, निवर्तमान शहर महामंत्री मनोज मिश्रा, निवर्तमान महामंत्री सर्वोत्तम मिश्रा, अनवार खान, अखिलेश मिश्रा निवर्तमान अभय त्रिवेदी, प्रमोद पांडेय, शशिकांत पांडेय, अनिल मिश्रा, सेवादल अध्यक्ष कल्याण श्रीवास्तव, छात्र संगठन अध्यक्ष आयुष द्विवेदी, पिछड़ा वर्ग जिला ओमप्रकाश पाल, अल्पसंख्यक अध्यक्ष हाफिज रियाज़, सोशल मीडिया विभाग अध्यक्ष विजय पटेल, विश्वनाथ त्रिवेदी, ब्लॉक प्रभारी अजय सिंह, आकर्षण द्विवेदी, संजय श्रीवास्तव, शैलेन्द्र सिंह, अलोक विक्रम यादव, मनोज तिवारी, अनिरुद्ध दीक्षित, अनीता श्रीवास, निवर्तमान ब्लॉक अध्यक्ष ओमप्रकाश त्रिपाठी निवर्तमान ब्लॉक अध्यक्ष अरुण यादव, निवर्तमान ब्लॉक अध्यक्ष अशरफ खान, निवर्तमान ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद बाजपेई, निवर्तमान ब्लॉक अध्यक्ष दल बहादुर सिंह, निवर्तमान ब्लॉक अध्यक्ष शंभू शरण पाल, निवर्तमान ब्लॉक अध्यक्ष कामतानाथ सिंह, ज्योति प्रसाद पासी  और समस्त ब्लॉक अध्यक्ष, महामंत्री, जिला सचिव और फ्रंटल संगठन आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ